पटना

बेगूसराय: सात प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों का वेतन अगले आदेश तक के लिए स्थगित


बेगूसराय (आससे)। कोविड-19 टीकाकरण के समीक्षा बैठक हेतु जूम मीटिंग के माध्यम से बैठक आहूत की गई थी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से टीकाकरण से संबंधित कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई थी।

उक्त बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा के द्वारा किया गया था जिसमें सात प्रखंड के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल नहीं हुए। जिसे जिला पदाधिकारी गंभीरतापूर्वक लेते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनीकांत प्रवीण को आदेश दिया कि उन सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों का वेतन तत्काल प्रभाव से स्थगित किया जाए। इसी आलोक में जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनीकांत प्रवीण ने शामहो, बलिया, तेघरा, चेरिया बरियारपुर, छौराही, सदर प्रखंड, साहेबपुर कमाल प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का वेतन अगले आदेश तक स्थगित करने का पत्र निर्गत किया है।

बताते चलें कि 7 अप्रैल 2021 को भी सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों का वेतन स्थगित करने का आदेश दिया गया था। जिसमें आरोप लगाया गया था कि कोविड-19 से संबंधित प्रतिवेदन सोच समय उपलब्ध प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा नहीं करवाया जा रहा है। सवाल उठता है कि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का वेतन स्थगित करने का आदेश मिलने के बावजूद भी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी है अपनी जवाबदेही से कन्नी काटते देखे जा रहे हैं।