Latest News मनोरंजन

भारत के बाद अब विदेश में भी दिखाई जाएगी कश्मीरी पंडितों के दर्द की कहानी,


नई दिल्ली, । 90 के दशक में कश्मीरी पंडितों के साथ हुए अत्याचार और विस्थापन के दर्द को बयां करती फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को देशभर में पसंद किया जा रहा है। यह फिल्म कई दर्शकों को झकझोर रही है। वहीं यह वजह है जो बहुत से शहरों में ‘द कश्मीर फाइल्स’ के शोज हाउसफुल जा रहे हैं। भारत के बाद अब विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी इस फिल्म को जर्मनी में रिलीज किया जाएगा।

इस बात की जानकारी विवेक अग्निहोत्री ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। जब से फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ सिनेमाघरों में रिलीज हुए हैं विवेक अग्निहोत्री इस फिल्म से जुड़ी कई पोस्ट्स सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। वह फैंस को फिल्म से जुड़ी जानकारी भी देते रहते हैं। विवेक अग्निहोत्री ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के जर्मनी में रिलीज होने की जानकारी दी है।

एक सोशल मीडिया यूजर के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने लिखा, ‘जर्मनी, आपने मुझे सही साबित किया। मुझे विश्वास था कि जर्मनी से ज्यादा सहानुभूति और सपोर्ट मिलेगा। बहुत सारे जर्मन खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं कि किसी ने उन्हें कश्मीर नरसंहार की सच्चाई नहीं बताई।’ सोशल मीडिया पर विवेक अग्निहोत्री का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। उनके फैंस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।