Latest News अन्तर्राष्ट्रीय नयी दिल्ली

भारत ने श्रीलंका को 40 हजार मीट्रिक टन ईंधन की आपूर्ति की,


कोलंबो, । भारत ने मंगलवार को श्रीलंका को 40,000 मीट्रिक टन ईंधन की आपूर्ति की है। इससे द्वीपीय देश श्रीलंका के समक्ष मौजूद ऊर्जा संकट को कम करने में बड़ी राहत मिलेगी। भारतीय उच्चायोग द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि भारत एक प्रतिबद्ध भागीदार और श्रीलंका का सच्चा मित्र है। भारतीय उच्चायुक्त (गोपाल बागले) ने इंडियन आयल कंपनी द्वारा 40,000 मीट्रिक टन ईंधन की खेप श्रीलंका को सौंपी है।

श्रीलंका ने भारत के प्रमुख तेल कंपनी इंडियन आयल कारपोरेशन (IOC) से 40,000 मीट्रिक टन डीजल और पेट्रोल खरीदने का विकल्प चुना, ताकि विदेशी भंडार में कमी के कारण आर्थिक संकट में तत्काल ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके।

तेल टैंकर स्वर्ण पुष्प ने यह बड़ी खेप पहुंचाई

मंगलवार को ऊर्जा मंत्री उदय गम्मनपिला और भारतीय उच्चायुक्त गोपाल बागले कोलंबो बंदरगाह पर थे जहां तेल टैंकर स्वर्ण पुष्प ने यह बड़ी खेप पहुंचाई है। डिलीवरी के बाद उच्चायोग ने कहा कि भारत-श्रीलंका साझेदारी श्रीलंका में ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में काम करना जारी रखेगा।

श्रीलंका के वित्त मंत्री बेसिल राजपक्षे आ रहे हैं भारत

एक गंभीर विदेशी मुद्रा संकट का सामना कर रहे द्वीप राष्ट्र के लिए भारत के आर्थिक राहत पैकेज को औपचारिक रूप देने के लिए एक पखवाड़े में श्रीलंका के वित्त मंत्री बेसिल राजपक्षे की भारत यात्रा की घोषणा के बीच भारत द्वारा ईंधन की डिलीवरी हुई है।