Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

महादेव सट्टा एप का मुख्‍य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर गिरफ्तार, इंटरपोल के अधिकारियों ने दुबई से पकड़ा


नई दिल्‍ली। Mahadev Scam: मनी लॉन्ड्रिंग और धोखाधड़ी मामले में आरोपी महादेव सट्टा एप का मुख्‍य संचालक सौरभ चंद्राकर को दुबई में गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी इंटरपोल के अधिकारियों ने की है। सीबीआई और ईडी के अधिकारियों ने दुबई की पुलिस और स्थानीय फोर्स के साथ मिलकर आरोपी से जुड़ी हर डिटेल इंटरपोल को दी थी। जल्‍द कुछ औपचारिक कार्रवाई के बाद उसे भारत लाए जाने की उम्मीद है।

 महादेव सट्टा एप के मुख्य संचालक सौरभ चंद्राकर को मनी लॉन्ड्रिंग और धोखाधड़ी के मामले में दुबई में गिरफ्तार किया गया है। इंटरपोल ने दुबई पुलिस के सहयोग से यह कार्रवाई की। सौरभ चंद्राकर पर आरोप है कि उन्होंने महादेव एप के जरिए 6000 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की। उसे जल्द ही भारत लाने की प्रक्रिया जारी है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद इंटरपोल के अधिकारियों की ओर से भारतीय विदेश मंत्रालय  को जानकारी दी गई। अब सौरभ चंद्राकर को भारत और फिर जल्द ही रायपुर लाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए दस्तावेजी काम अफसर जल्द से जल्द निपटा रहे हैं। सात दिन के भीतर आरोपी को भारत लाया जा सकता है।