News TOP STORIES पटना बिहार

Bihar MLC Chunav Result : पटना व गया में आरजेडी की जीत, अभी तक एनडीए के खाते में 10 सीटें


पटना, । LIVE Bihar MLC Chunav Parinam 2022: बिहार विधान परिषद (Bihar Legislative Council) के स्थानीय प्राधिकार की 24 सीटों के चुनाव की मतगणना (Counting) गुरुवार की सुबह आठ बजे से जारी है। अभी तक की बात करें तो 14 सीटों के नतीजे आ चुके हैं। जबकि, 10 पर मतगणना जारी है। अभी तक एनडीए के खाते में 10 सीटें आ चुकी हैं। इसके पहले सोमवार को वोट पड़े थे। इस चुनाव में मतदान व मतगणना की प्रक्रियाएं विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election) से बिल्कुल अलग होती हैं। अन्य चुनावों में मतदाता किसी एक प्रत्याशी को वोट देता है, लेकिन विधान परिषद के इस चुनाव में एक से ज्यादा प्रत्याशियों को वरीयता क्रम में वोट देने का विकल्प रहता है। वोटों की गिनती भी इसी आधार पर होती है।

Bihar MLC Election Result 2022 LIVE Updates:

  • पटना, गया और मुंगेर की सीटों पर आरजेडी का कब्‍जा

     

    पटना, गया और मुंगेर की सीटों पर आरजेडी का कब्‍जा हो गया है। इन सीटों पर अनंत सिंह और सुरेन्द्र यादव के प्रभाव रहा है।

     


  • सहरसा सीट पर कांटे का मुकाबला

     

    सहरसा सीट पर कुछ देर पहले तक नूतन सिंह आगे चल रहीं थीं, लेकिन अभी आरजेडी के अजय सिंह आगे हो गए हैं। यहां कांटे का मुकाबला दिख रहा है।

     


  • गया में जेडीयू की मनोरमा देवी की हार

     

    पटना में आरजेडी के कार्तिक कुमार की जीत हुई है। गया में भी आरजेडी के कुमार नागेंद्र विजयी रहे हैं। गया में जेडीयू की मनोरमा देवी चुनाव हार गईं हैं।

     


  • 14 सीटों के आ गए परिणाम, 10 पर मतगणना जारी

     

    अभी तक 14 सीटों के परिणाम आ चुके हैं, जिनमें छह पर बीजेपी, तीन पर जेडीयू, दो पर आरजेडी तथा एक पर आरएलजेपी की जीत हुई है। 10 सीटों पर जारी मतगणना में दो-दो पर बीजेपी व जेडीयू आगे चल रहे हैं। तीन सीटों पर आरजेडी आगे है। एक सीट पर कांग्रेस आगे चल रही है।

     


  • बेगूसराय में कांग्रेस आगे

     

    मतगणना के दौरान बेगूसराय मतगणऩा केंद्र पर हंगामा हो गया। अवैध घोषित वोटों को लेकर प्रत्याशियों के बीच झड़प की खबर मिली है। बेगूसराय में कांग्रेस आगे है।

    • पटना सीट पर आरजेडी के कार्तिक कुमार जीते

       

      पटना सीट पर आरजेडी के उम्मीदवार कार्तिक कुमार ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय प्रत्याशी कर्मवीर यादव को हरा दिया है। छपरा से बीजेपी के बागी निर्दलीय उम्‍मीदवार सच्चिदानंद राय की जीत हुई है।

       


    • भोजपुर व कटिहार में एनडीए की जीत

       

      भोजपुर-बक्‍सर सीट पर एनडीए प्रत्याशी राधा चरण साह की जीत हुई है। छपरा सीट पर निर्दलीय सच्चिदानंद राय विजयी रहे हैं। कटिहार सीट पर बीजेपी के अशोक अग्रवाल जीत गए हैं।

       


    • सहरसा में बीजेपी एवं आरजेडी में कांटे की टक्‍कर

       

      गया में आरजेडी आगे चल रहा है। सहरसा सीट पर बीजेपी की नूतन सिंह एवं आरजेडी के अजय सिंह के बीच कांटे की टक्‍कर दिख रही है। फिलहाल नूतन सिंह आगे चल रहीं हैं।

       


    • एनडीए के खाते में गई भोजपुर-बक्‍सर सीट

       

      भोजपुर-बक्‍सर सीट पर प्रथम वरीयता के मतों के आधार पर एनडीए के राधाचरण साह चुनाव जीते। उधर, गया-जहानाबाद-अरवल सीट पर प्रथम वरीयता की मतगणना पूरी हो गई है। प्रथम वरीयता की मतगणना के बाद आरजेडी प्रत्याशी कुमार नागेंद्र उर्फ रिंकू यादव जेडीयू की मनोरमा देवी से 400 मतों से आगे चल रहे हैं। बेगूसराय में प्रथम वरीयता के आधार पर कांग्रेस प्रत्याशी राजीव कुमार आगे चल रहे हैं।

       


    • Bihar MLC Election Result 2022:अभी तक के प्रमुख चुनाव परिणाम, एक नजर

       

      अभी तक के चुनाव परिणामों पर नजर डाले तो जेडीयू के दिनेश प्रसाद सिंह (मुजफ्फरपुर), रीना यादव (नालंदा) तथा बीजेपी के तरूण कुमार (समस्‍तीपुर), डा. दिलीप जायसवाल (पूर्णिया), संतोष कुमार (कैमूर), दिलीप कुमार सिंह (औरंगााबाद) की जीत हो चुकी है। मुंगेर से आरजेडी के अजय सिंह की भी जीत हुई है। कुछ अन्‍य प्रत्‍याशी भी जीत चुके हैं।

       


    • मुंगेर में आरजेडी तो कैमूर में बीजेपी की जीत

       

      मतगणना जारी है। मुंगेर में आरजेडी प्रत्‍याशी अजय सिंह की जीत हो गई है। उधर, कैमूर में संतोष कुमार की जीत हुई है।