मुंबई (आससे.)। बीआर चोपड़ा की महाभारत में कर्ण का किरदार निभाने वाले एक्टर पंकज धीर का बुधवार को निधन हो गया। उन्होंने 68 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। बीते काफी समय से पंकज धीर कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। कुछ महीने पहले उनका कैंसर फिर से उभर आया था। इसके बाद से उनकी हालात काफी नाजुक थी। इसके लिए पकंज धीर ने एक मेजर सर्जरी भी कराई थी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पंकज धीर के दोस्त और एक्टर फिरोज खान (महाभारतका अर्जुन) ने उनके निधन की जानकारी दी। जानकारी के मुताबिक, आज शाम 4.30 बजे पवन हंस में पंकज धीर का अंतिम संस्कार किया गया। पंकज के निधन से टीवी से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक को बड़ा झटका लगा है। पंकज के निधन की खबर के बाद उनके दोस्त और फैंस श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वहीं, पंकज धीर के निधन पर सिनटा ने दुख व्यकत किया है। उन्होंने बयान में बताया है कि एक्टर का निधन 15 अक्टूबर को हुआ है। उनकी अंतिम संस्कार मुंबई के विले पर्ले में शाम 4.30 बजे हुआ। टीवी से लेकर फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े प्रोजेक्ट्स में पंकज धीर ने काम किया था। साल 1988 में बीआई चोपड़ा के निर्देशन में बनी महाभारत में पंकज ने कर्ण की भूमिका निभाई थी।
इस रोल ने लोगों के दिल पर इस कदर छाप छोड़ी थी कि आज भी पंकज को कर्ण नाम से जाना जाता है। एक इंटरव्यू के दौरान पंकज ने महाभारत में कर्ण के रोल मिलने पर बताया था कि शुरुआत में उन्होंने अर्जुन के रोल के लिए ऑडिशन दिया था। इसके बाद उन्होंने कॉन्टैक्ट साइन कर लिया था। लेकिन उनका ऑडिशन अच्छा जाने के बावजूद ये रोल फिरोज खान को मिला।
इस वजह के बारे में बताते हुए पंकज ने कहा था कि मेकर्स बृहन्नला के रोल के लिए पंकज की मूंछे हटवाना चाहते थे। लेकिन, ऐसा करने से पंकज ने मना कर दिया था। पंकज की इस जिद से बीआर चोपड़ा को नाराज हो गये। इसके बाद उन्होंने गुस्से में एक्टर को स्टूडियो से बाहर निकाल दिया था। साथ ही उनका कॉन्ट्रेक्ट फाड़ दिया था। ऐसे में 6 महीने तक पंकज बिना काम के भटकते रहे। फिर कुछ समय बाद बीआर चोपड़ा ने पंकज को कर्ण के रोल के लिए कास्ट किया था।
टीवी सीरियल के अलावा पंकज ने कई फिल्मों में भी काम किया है। साथ ही उन्होंने कई माइथोलॉजिकल शोज भी किए थे। इनमें चंद्रकांता, द ग्रेट मराठा शामिल हैं। पंकज ने हिंदी फिल्म सोल्जर, बादशाह, सड़क में शानदार अभिनय निभाया है। फिलहाल, पंकज अपने पीछे पत्नी अनीता धीर और बेटे निकितन धीर को पीछे छोड़ गए हैं। उनका बेटा निकितिन धीर है। वो शोबिज में एक्टिव हैं। निकितिन को फैंस फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस में उनके रोल थंगाबली से जानते हैं। निकितिन ने भी अपने पिता की तरह कई माइथोलॉजिकल शो किए हैं। निकेतन ने श्रीमद रामायण में रावण का किरदार निभाया था। जिसे लोगों ने काफी सराहया था। उनकी पत्नी कृतिका सेंगर भी एक्ट्रेस हैं। वो कई टीवी शोज में दिखी हैं। शादी के बाद वो कम ही स्क्रीन पर नजर आती हैं।
———–
बी आर चोपड़ा की महाभारत में कर्ण के किरदार से घर-घर में पहचान बनाने वाले अभिनेता पंकज धीर का 68 साल की उम्र में निधन हो गया है। पंकज का निधन बुधवार (15 अक्तूबर) सुबह हुआ। अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले में किया गया। अभिनेता को आखिरी विदाई देने इंडस्ट्री के तमाम सितारे पहुंचे। पिता के अंतिम संस्कार में पकंज धीर के बेटे व एक्टर निकितिन बुरी तरह टूट गए।फिल्म इंडस्ट्री के तमाम चर्चित सितारे पंकज धीर के अंतिम संस्कार में शामिल हुए हैं। सलमान खान भी पंकज धीर के अंतिम दर्शन करने पहुंचें। उनकी आंखों में दुख साफ नजर आया। अभिनेता अरबाज खान और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी पंकज धीर के अंतिम संस्कार में शामिल हुए हैं। पंकज धीर के अंतिम संस्कार में निकितिन धीर भावुक हो गए। पिता को आखिरी विदाई देते हुए वे टूट चुके हैं। इस दौरान करीबी और परिचितों ने निकितिन को संभाला। सलमान खान भी उन्हें गले लगाकर संबल देते दिखे। अभिनेता पंकज धीर के निधन की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। हर कोई हैरान है। तमाम सितारे पंकज धीर के आखिरी दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। दिग्गज अभिनेत्री व सांसद हेमा मालिनी भी पंकज धीर के परिवार से मिलने पहुंचीं। दिग्गज एक्टर पंकज धीर के अंतिम संस्कार में अभिनेता मुकेश ऋषि भी पहुंचे हैं। पंकज धीर के अंतिम संस्कार में एक्टर कुशाल टंडन भी उन्हें विदा करने पहुंचे। इसके अलावा महाभारत में दुर्योधन का किरदार निभाने वाले एक्टर पुनीत इस्सर भी पंकज धीर के आखिरी दर्शन को पहुंचे। पंकज धीर के अंतिम संस्कार में पहुंचे सलमान खान और कुशाल टंडन एक-दूसरे से गले मिलते दिखे। मीका सिंह भी पंकज धीर के अंतिम संस्कार में पहुंचे।
————————–