Latest News अन्तर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय

महारानी एलिज़ाबेथ II के 70 साल लंबे शासनकाल के 10 यादगार ऐतिहासिक पल


नई दिल्ली, । Queen Elizabeth Reign: महारानी एलिज़ाबेथ II का स्कॉटलैंड में 8 सितंबर 2022 को निधन हो गया। महारानी 96 साल की थीं और पिछले साल अक्टूबर से स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतों से जूझ रही थीं। उनके आखिरी समय में उनका पूरा परिवार उनके साथ था। आपको बता दें कि क्वीन एलिज़ाबेथ द्वितीय ब्रिटेन की सबसे लंबे समय तक राज करने वाली महारानी हैं। तो आइए एक नज़र डालें उन एतिहासिक पलों पर जो उनके शासनकाल को यादगार बनाते हैं।

1947: कॉमनवेल्थ प्रसारण

jagran

उत्तराधिकारी के रूप में, राजकुमारी एलिज़ाबेथ ने अपने 21वें जन्मदिन पर केप टाउन से एक प्रसारण किया जिसमें उन्होंने अपना जीवन राष्ट्रमंडल की सेवा के लिए समर्पित कर दिया।

1952: राजकुमारी से महारानी बनीं

jagran

उनके पिता किंग जॉर्ज VI की 6 फरवरी, 1952 को लंबी बीमारी के बाद मृत्यु हो गई, वे सिर्फ 56 साल के थे। उस वक्त एलीज़ाबेथ अपने पति प्रिंस फिलिप के साथ केन्या के दौरे पर थीं। ख़बर मिलते ही 25 साल की एलीज़ाबेथ फौरन ब्रिटेन लौट गईं। विंस्टन चर्चिल उनके पहले प्रधान मंत्री थे।

1953: राज्याभिषेक

jagran

महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय को 2 जून, 1953 को मध्य लंदन के वेस्टमिंस्टर एब्बे में ताज पहनाया गया था। यह पहला बड़ा टेलीविज़न अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम था। इस दौरान टीवी की बिक्री बढ़ गई क्योंकि लोग समारोह को देखने के लिए उत्साहित थे।

1977: सिल्वर जुबली

jagran

रानी ने ब्रिटेन और राष्ट्रमंडल का दौरा किया और सेवा की अपनी प्रतिज्ञा दोहराई। ब्रिटेन में, स्ट्रीट पार्टियां आयोजित की जाती थीं और जश्न मनाया जाता था। यह उत्सव आर्थिक निराशा, औद्योगिक पतन और औद्योगिक विवादों के बीच एक प्रकाश की किरण की तरह था।

1992: ‘एनस हॉरिबिलिस’

jagran

यह दौर महारानी के शासनकाल का सबसे खराब समय था। उनके सबसे बड़े बेटे प्रिंस चार्ल्स अपनी पत्नि डायना से अलग हो गए थे। उसी दौरान उनके दूसरे बेटे प्रिंस एंड्रयू भी अपनी पत्नी से अलग हो गए और उनकी इकलौती बेटी राजकुमारी एन ने अपनी पति को तलाक दे दिया था, जबकि विंडसर कैसल आग से गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया था।

1997: राजकुमारी डायनी की मौत

jagran

डायना की मौत ने पूरी शाही परिवार को हिला कर रख दिया था। स्कॉटिश हाइलैंड्स में परिवार को निजी तौर पर शोक मनाने के लिए रानी की भारी आलोचना की गई थी। जबकि यह डायना के युवा बेटों को आश्रय देने के लिए बनाया गया एक कदम था।

2002: गोल्डन जुबली

jagran

इस उत्सव ने 1990 के दशक की उथल-पुथल के बाद ब्रितानियों को फिर से राजशाही के लिए अपना समर्थन दिखाने का मौका दिया।

2012: ओलंपिक और डायमंड जुबली

jagran

महारानी एलिज़ाबेथ ने जून में जुबली मनाने के लिए चार दिवसीय पार्टी से पहले ब्रिटेन के हर क्षेत्र का दौरा किया, जबकि अन्य राजघरानों ने राष्ट्रमंडल का दौरा किया।

2021: कोरोना वायरस और स्वास्थ्य से जुड़ी चिंताएं

jagran

2020 में कोरोनोवायरस महामारी के आने पर रानी को विंडसर कैसल में आइसोलेशन के लिए मजबूर होना पड़ा, लेकिन ऑनलाइन लोगों से मिलने जुलने से उन्हें कोई रोक नहीं सका। साल 2021 के अप्रैल में प्रिंस फिलिप का निधन हो गया, कोरोना प्रतिबंधों के बीच उनका अंतिम संस्कार किया गया।

2022: प्लेटिनम जुबली और कोविड

jagran

महारानी 6 फरवरी, 2022 को 70 वर्षों तक शासन करने वाली पहली ब्रिटिश सम्राट बनीं, लेकिन प्लेटिनम जुबली वर्ष की शुरुआत कुछ ठीक नहीं रही। 20 फरवरी को वे कोरोना पॉज़ीटिव हो गईं।