पटना

मुजफ्फरपुर: शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोपी निकला कोरोना संक्रमित


पुलिस प्रशासन में हड़कंप, संपर्क में आये लोगों की तलाश शुरू 

मुजफ्फरपुर। शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोपी निकला कोरोना पोजेटिव। पता चलने के बाद पुलिस प्रशासन के बीच हड़कंप मच गया है। आनन फानन में विचाराधीन  कैदी के संपर्क में आए लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है।

बुधवार को सदर अस्पताल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने वाले आरोपी जांच के दौरान कोरोना पोजेटिव निकला। जिसके बाद गिरफ्तार आरोपी को छोड़ पुलिस इधर उधर भागने लगी। जानकारी के अनुसार महिला थाना की पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र के छोटी कल्याणी से शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप में मंगलवार की देर रात युवक को गिरफ्तार किया था।

गिरफ्तार युवक पर आरोप है कि एक लड़की को शादी का झांसा देकर लगातार कई महीनों से यौन शोषण कर रहा था। शादी से जब युवक ने इनकार किया तो लड़की ने अपने परिजनों के साथ महिला थाना में उसके खिलाफ शिकायत की।इसके बाद महिला थाना की पुलिस ने मंगलवार की देर रात युवक को गिरफ्तार कर नगर थाना पर रखा था।

वही बुधवार को महिला थाना की पुलिस ने पूछताछ के बाद न्यायालय में प्रस्तुत करने से पहले कोरोना जांच के लिए सदर अस्पताल लाया था। जहा जांच के दौरान युवक का रिपोर्ट  पोजेटिव निकल गया। वहीं पुरे मामले पर सिविल सर्जन ने बताया कि जांच के दौरान आरोपी पॉजिटिव निकला है और संपर्क में आये पुलिसकर्मियों को भी जांच करने के लिए कहा गया है।