Latest News उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय लखनऊ

मेरठ में हड़ताल पर गए मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स, ठप हुई इमरजेंसी सेवाएं; मरीज परेशान


 

Hero Image
मेरठ में हड़ताल पर गए मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स

 मेरठ। लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज के दो डॉक्टर के साथ सोमवार रात एक मरीज के तीमारदारों ने की मारपीट के मामले को लेकर जूनियर और रेजिडेंट डॉक्टर मंगलवार को हड़ताल पर चले गए। इमरजेंसी के गेट पर बैठे डाक्टरों ने इमरजेंसी की सेवाएं भी ठप कर दी हैं। मरीज आ रहे हैं और वापस लौट रहे हैं। डाक्टरों की मांग हैं कि कॉलेज में सुरक्षा दी जाए।

मेरठ के लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में दो डॉक्टरों पर मरीज के तीमारदारों द्वारा हमले के विरोध में जूनियर और रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं। सामान्य समेत इमरजेंसी सेवाएं ठप हो गई हैं और मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डॉक्टर सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। पुलिस और डॉक्टरों के बीच वार्ता चल रही है।

दरअसल, जिला अस्पताल से एक महिला कविता मरीज रेफर होकर आईं थी। जिसके बाद इमरजेंसी में डॉक्टर मनीष और डॉक्टर अर्चित नारायण ने महिला को देखा और उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद महिला के स्वजन ने दोनों डाक्टर के साथ मारपीट कर दी। यही नहीं मेडिसिन वाले लोगो को भी मारा गया।