Latest News पटना बिहार

 बिहार इंटर के नतीजे घोषित, इस लिंक से देखें परिणाम, ये हैं इस बार के टॉपर,


Bihar Board BSEB 12th Result 2022, biharboardonline.bihar.gov.in Live Updates: बिहार विद्यालय समिति के कक्षा 12 की वार्षिक परीक्षाओं के परीक्षाफल आज, 16 मार्च 2022 को दोपहर 3 बजे राज्य शिक्षा मंत्री द्वारा घोषित कर दिए गए हैं। बोर्ड की तरफ से जानकारी आधिकारिक तौर पर साझा की गई।
  1. नई दिल्ली। बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2022 में सम्मिलित हुए लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार आज समाप्त हो गया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) के कक्षा 12 के परीक्षार्थियों के परीक्षाफल 16 मार्च 2022 को दोपहर 3 बजे जारी किए जाने की घोषणा आधिकारिक तौर पर की गयी है। इस बार की परीक्षा में कुल 80.15 फीसदी स्टूडेंट्स सफल हुए हैं। साइस स्ट्रीम में 79.81 फीसदी, आर्ट्स स्ट्रीम में 79.53 फीसदी, कॉमर्स स्ट्रीम में 90.38 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। समिति द्वारा 15 मार्च को साझा किए गए अपडेट के अनुसार, बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 को बिहार सरकार में शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने घोषित किया और इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग, संजय कुमार भी उपस्थित रहे।
  • 03:55 PM, 2022-03-16T16:08:46

    Bihar Board Class 12 Result 2022: आर्ट्स टॉपर को मिले इतने मार्क्स

     

    बिहार बोर्ड की विज्ञप्ति के अनुसार, आर्ट्स स्ट्रीम में गोपालगंज स्थित वीएम इंटर कॉलेज के संगम राज ने टॉप किया, उन्हें 482 अंक प्राप्त हुए हैं।

    • संगम राज – 482 अंक
    • श्रेया कुमारी – 471 अंक
    • रितिका रत्ना – 470 अंक
    • रातरानी कुमारी – 469 अंक
    • शराफत आलम – 466 अंक

     

  • 03:52 PM, 2022-03-16T16:08:46

    BSEB Class 12 Result 2022: कॉमर्स स्ट्रीम के टॉपर को मिले इतने अंक

     

    बिहार बोर्ड द्वारा कक्षा 12 के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। कॉमर्स स्ट्रीम में पटना स्थित बीडी कॉलेज के अंकित कुमार गुप्ता ने टॉप किया है, उन्हें 473 अंक प्राप्त हुए हैं।

    • अंकित कुमार गुप्ता – 473 अंक
    • विनीत सिन्हा और पीयूष कुमार – 472 अंक
    • मुस्कान सिंह और अंजली कुमारी – 470 अंक

     

  • 03:48 PM, 2022-03-16T16:08:46

    Bihar Board Inter Result 2022: साइंस स्ट्रीम टॉपर को मिले इतने अंक

     

    बिहार बोर्ड द्वारा जारी की गई विज्ञप्ति के मुताबिक, साइस स्ट्रीम में नवादा स्थित केएलएस कॉलेज के सौरव कुमार और औरंगाबाद स्थित अशोक एच/एस दौड़नगर से अरुण कुमार ने टॉप किया। इन दोनों को 472 (94.4 फीसदी) अंक मिले।

    1. सौरव कुमार और अरुण कुमार – 472 अंक
    2. राज रंजन – 471 अंक
    3. सेजल कुमारी – 470 अंक
    4. विष्णु कुमार – 469 अंक

     

  • 03:42 PM, 2022-03-16T16:08:46

    BSEB 12th Result 2022: ये हैं इस बार के टॉपर

     

    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा कक्षा 12 के परिणामों की घोषणा कर दी गई है। बोर्ड द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, सौरव कुमार साइंस स्ट्रीम में, अंकित कुमार गुप्ता ने कॉमर्स स्ट्रीम में और संगम राज ने आर्ट्स स्ट्रीम में टॉप किया है।