लखनऊ(हि.स.)। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में गरज के साथ हल्की बारिश हुई जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश की राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री,गोरखपुर में 12.0 डिग्री, झांसी में 13.5 डिग्री, वाराणसी में 14.1 डिग्री और मेरठ में 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फतेहगढ़ वेधशाला (फर्रुखाबाद जिले में) राज्य का सबसे ठंडा स्थान था, जहां पारा 7.3 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। विभाग के अनुसार 10 जनवरी को राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है जबकि 11 जनवरी और 12 जनवरी को सुबह अलग-अलग स्थानों पर मौसम शुष्क रहने और कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान है।
Related Articles
Budget 2023 : आयकर को लेकर मध्यम वर्ग के लिए खुशखबरी, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी बड़ी घोषणा
Post Views: 1,111 नई दिल्ली, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) देश का आम बजट (Aam Budget 2023) पेश किया। वित्त मंत्री ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था चमकता सितारा है। उन्होंने बताया कि गरीब खाद्यान्न योजना 1 साल के लिए बढ़ाई गई है। वित्त मंत्री ने इस बीच बड़ी घोषणा करते हुए कहा 7 लाख की […]
सीबीएसई 10वीं क्लास का रिजल्ट घोषित resultscbsenicin पर चेक करें नतीजे
Post Views: 1,221 नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से आज सीनियर सेकेंड्री (12th) क्लास का रिजल्ट घोषित होने के बाद अब सेकेंड्री (10वीं) कक्षा का रिजल्ट भी जारी कर दिया गया है। रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किया गया है। नतीजे जारी होने के बाद अब स्टूडेंट्स CBSE की आधिकारिक वेबसाइट […]
Lucknow Election Result : लखनऊ में एतिहासिक जीत, 71 साल बाद मोहनलालगंज में खिला कमल
Post Views: 11,978 लखनऊ, लखनऊ की कैंट विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी और कानून मंत्री ब्रजेश पाठक, सरोजनीनगर में राजेश्वर सिंह और मोहनलालगंज से अमरेश कुमार ने कमल खिला दिया है। ब्रजेश पाठक 40000 वोट, राजेश्वर सिंह 12500 वोट और अमरेश कुमार ने 16581 वोटों से जीत दर्ज की है। ब्रजेश पाठक को कुल 107299 मत मिले। […]




