News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

योग दिवस पर पीएम मोदी ने लॉन्च किया M-Yoga App ,12 से 65 साल के लोग कर सकते हैं उपयोग,


  • नई दिल्ली। सातवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के सहयोग से MYoga ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप का उद्देश्य आम लोगों को योग से जोड़ना है। यह ऐप कई योग प्रशिक्षण वीडियो के साथ प्रीलोडेड आता है जो सामान्य योग प्रोटोकॉल और कई भाषाओं में आधारित होते हैं। इस ऐप को लॉन्च करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि योग एप दुनिया भर में योग के प्रसार में मदद करेगा और ‘एक विश्व एक स्वास्थ्य’ के प्रयासों में योगदान देगा।

Android और iOS दोनों उपयोगकर्ता MYoga ऐप को स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। MYoga ऐप को WHO ने मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान और आयुष मंत्रालय के सहयोग से विकसित किया है। इस ऐप का उपयोग 12-65 साल की उम्र के लोग कर सकते हैं। mYoga App को पूरी तरह से सुरक्षित बताया जा रहा है। आपको बता डे कि एंड्रॉयड यूजर्स MYoga App को गूगल प्ले स्टोर से आराम से डाउनलोड कर सकते हैं।

फिलहाल MYoga App फ्रेंच, अंग्रेजी और हिंदी भाषा में मौजूद है। आने वाले दिनों में इसमें और भी भाषाओं से जोड़ा जायेगा। mYoga ऐप को Google Play Store पर 4.5 रेटिंग मिली है। ऐप को आखिरी बार 17 जून को अपडेट मिला था और ऐप्स का आकार 42 एमबी पर सूचीबद्ध था।

इस ऐप को लॉन्च करते हुए करते हुए कहा कि – पीएम मोदी ने कहा कि आज जब पूरा विश्व कोरोना महामारी का मुकाबला कर रहा है, तो योग उम्मीद की एक किरण बना हुआ है। इस मुश्किल घड़ी में लोग योग को भूल सकते थे, लेकिन लोगों में योग के प्रति उत्साह कम नहीं हुआ है। योग हमें तनाव से दूर रखता है और नकारात्मकता से रचनात्मकता का रास्ता दिखाता है।