

Related Articles
COP27: ब्रिटिश पीएम सुनक ने अपने फैसले पर लिया यू-टर्न,
Post Views: 729 लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने बुधवार को यू-टर्न लेते हुए अगले हफ्ते मिस्त्र में होने वाले सीओपी27 जलवायु सम्मेलन में शामिल होने की घोषणा की है। पांच दिन पहले ही उन्होंने कहा था कि वह ब्रिटेन के घरेलू और आर्थिक मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं, इसलिए वह शर्म-अल-शेख […]
सोने की कीमतों में हल्की बढ़त, चांदी 70 हजार के पार,
Post Views: 1,060 नई दिल्ली: Gold Price Today: मंगलवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (Multi commodity exchange) पर सोने के भाव में हल्की बढ़त देखने को मिली है. सोने में अप्रैल का फ्यूचर ट्रेड 58.00 रुपये की तेजी के साथ 46,959.00 रुपये के लेवल पर था. वहीं, चांदी (Silver Price Today) का मार्च का फ्यूचर ट्रेड 140.00 […]
IPL 2022: पंजाब के खिलाफ इन खिलाड़ियों पर होगी कोलकाता को जीत दिलाने की जिम्मेदारी,
Post Views: 959 नई दिल्ली, । वानखेड़े के मैदान पर कोलकाता की टीम अपने तीसरे मैच में पंजाब किंग्स के सामने उतरेगी। अब तक खेले गए दो मैचों में एक में टीम को जीत मिली है तो दूसरे में उसे हार का सामना करना पड़ा है। कोलकाता की टीम की बात करें तो दोनों मैचों […]





नई दिल्ली । भारत के तीन पड़ोसी देश इस समय राजनीतिक अस्थिरता से जूझ रहे हैं। वहां की राजनीतिक और आर्थिक हालत भी काफी खराब है। इसको ऐसे भी समझा जा सकता है कि इन देशों में महंगाई अपने चरम पर है और आर्थिक प्रगति की पटरी से उतरे ये देश बदहाली की कगार पर पहुंच चुके हैं। पाकिस्तान, श्रीलंका और म्यांमार की गिनती ऐसे ही देशों में की जा रही है। इन तीनों में एक चीज बड़ी आम है। ये तीनों ही देश राजनीतिक अस्थिरता के चलते बदहाली के कगार पर हैं। भारत में एक अमेरिकी डालर की कीमत मौजूदा समय में 75.82 रुपये है।
डालर के मुकाबले कमजोर इन देशों की मुद्रा
बांग्लादेश में एक अमेरिकी डालर की कीमत 86.48 टका (बांग्लादेशी मुद्रा) है। जनवरी 2018 में ये 81 टका का था। वहीं नेपाल में इसकी कीमत बढ़कर 121.87 रुपये है। पाकिस्तान में इसकी कीमत बढ़कर 189.38 हो जाती है। श्रीलंका में एक डालर की कीमत 315.93 रुपये है। म्यांमार में एक डालर की कीमत 1856.98 क्यात (म्यांमार मुद्रा) है। चीन में एक डालर की कीमत 6.36 युआन है।
भारत की मजबूती उसकी नीति
भारतीय रुपये की बात करें तो चीन में भारत का एक रुपया वहां के .084 युआन के बराबर है। वहीं नेपाल में भारतीय रुपये की कीमत 1.61 रुपया है। पाकिस्तान में भारत का एक रुपया वहां के ढाई रुपये के बराबर है। श्रीलंका में भारत के एक रुपये की वैल्यू 4.16 रुपया है। म्यांमार की मुद्रा क्यात में भारत के एक रुपये की कीमत 24.46 क्यात है। रूस में भारत का एक रुपया वहां के 1.05 रूबल के बराबर है और यहां पर एक डालर की कीमत 79.34 रूबल है। बता दें कि डालर का किसी भी देश में कमजोर होना या फिर वहां की मुद्रा के सामने मजबूत होना उस देश की अर्थव्यवस्था की जानकारी देता है।