

Related Articles
वसुंधरा राजे के करीबी निर्दलीय विधायक यूनुस खान ने संस्कृत में ली शपथ, BJP ने काटा था टिकट
Post Views: 618 जयपुर। राजस्थान की 16वीं विधानसभा का पहला सत्र आज से शुरू हो गया है। विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही प्रोटेम स्पीकर कालीचरण सराफ ने नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई। इस दौरान निर्दलीय विधायक मोहम्मद यूनुस खान संस्कृत में शपथ ली। डीडवाना विधानसभा से विधायक चुने गए हैं यूनुस खान जानकारी के […]
तमिल फिल्मों के एक्टर विवेक को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में कराया गया भर्ती
Post Views: 937 चेन्नई: कॉलीवुड यानी तमिल फिल्मों के अभिनेता विवेक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें शुक्रवार को हार्ट अटैक आया। इसके बाद उन्हें आननफानन में अस्पताल ले जाया गया। मिली जानकारी के अनुसार इससे पहले विवेक ने गुरुवार को कोरोना वैक्सीन भी लगवाया था। विवेक की उम्र 59 साल है। फिलहाल […]
अब प्रिसिध कृष्णा हुए कोरोना से संक्रमित, संक्रमण की चपेट में आने वाले KKR के चौथे खिलाड़ी
Post Views: 1,105 नई दिल्ली,। कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और भारत के तेज गेंदबाज प्रिसिध कृष्णा कोरोना से संक्रमित पाए गए है। कोरोनो से संक्रमित पाए जाने वाले वह इसे फ्रैंचाइज़ी के चौथे खिलाड़ी हैं। इससे पहले वरुण चक्रवर्ती, संदीप वारियर और टिम सेफर्ट संक्रमित पाए गए थे। समाचार एजेंसी एएनआइ से बात करते हुए घटनाक्रम की […]





नई दिल्ली । भारत के तीन पड़ोसी देश इस समय राजनीतिक अस्थिरता से जूझ रहे हैं। वहां की राजनीतिक और आर्थिक हालत भी काफी खराब है। इसको ऐसे भी समझा जा सकता है कि इन देशों में महंगाई अपने चरम पर है और आर्थिक प्रगति की पटरी से उतरे ये देश बदहाली की कगार पर पहुंच चुके हैं। पाकिस्तान, श्रीलंका और म्यांमार की गिनती ऐसे ही देशों में की जा रही है। इन तीनों में एक चीज बड़ी आम है। ये तीनों ही देश राजनीतिक अस्थिरता के चलते बदहाली के कगार पर हैं। भारत में एक अमेरिकी डालर की कीमत मौजूदा समय में 75.82 रुपये है।
डालर के मुकाबले कमजोर इन देशों की मुद्रा
बांग्लादेश में एक अमेरिकी डालर की कीमत 86.48 टका (बांग्लादेशी मुद्रा) है। जनवरी 2018 में ये 81 टका का था। वहीं नेपाल में इसकी कीमत बढ़कर 121.87 रुपये है। पाकिस्तान में इसकी कीमत बढ़कर 189.38 हो जाती है। श्रीलंका में एक डालर की कीमत 315.93 रुपये है। म्यांमार में एक डालर की कीमत 1856.98 क्यात (म्यांमार मुद्रा) है। चीन में एक डालर की कीमत 6.36 युआन है।
भारत की मजबूती उसकी नीति
भारतीय रुपये की बात करें तो चीन में भारत का एक रुपया वहां के .084 युआन के बराबर है। वहीं नेपाल में भारतीय रुपये की कीमत 1.61 रुपया है। पाकिस्तान में भारत का एक रुपया वहां के ढाई रुपये के बराबर है। श्रीलंका में भारत के एक रुपये की वैल्यू 4.16 रुपया है। म्यांमार की मुद्रा क्यात में भारत के एक रुपये की कीमत 24.46 क्यात है। रूस में भारत का एक रुपया वहां के 1.05 रूबल के बराबर है और यहां पर एक डालर की कीमत 79.34 रूबल है। बता दें कि डालर का किसी भी देश में कमजोर होना या फिर वहां की मुद्रा के सामने मजबूत होना उस देश की अर्थव्यवस्था की जानकारी देता है।