News TOP STORIES उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय लखनऊ

राम मंदिर में प्लिंथ निर्माण का काम लगभग पूरा,


अयोध्या, । राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के चरण में प्लिंथ निर्माण का काम लगभग पूरा हो चुका है। चबूतरा निर्माण का कार्य अंतिम दौर में है। गर्भ ग्रह स्थल के आसपास रामलला का चबूतरा बलुआ पत्थरों से बनाए जा रहा है। अब इसके ऊपर रामलला के मंदिर निर्माण के लिए कार्यशाला में तराश कर रखे गए पत्थरों को लगाया जाएगा। राम जन्म भूमि की कार्यशाला और बंसी पहाड़पुर की कार्यशाला से पत्थर पहुंच रहे हैं। बता दें कि ट्रस्ट ने 2023 तक मंदिर निर्माण की प्रक्रिया पूरा करने का लक्ष्य रखा है। चबूतरे निर्माण की तस्वीरें श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जारी की है।

 

रामजन्मभूमि पर निर्माणाधीन राम मंदिर की दर्शनीयता बढ़ती जा रही है। मंदिर निर्माण की शुरुआत गत वर्ष 15 जनवरी को ही हो गई थी। चार सौ गुणे तीन सौ फीट के विस्तृत परिक्षेत्र में 40 से 50 फीट की गहराई तक बनी नींव व्यापक निर्माण कार्य का सबब थी, किंतु निर्माण के साथ ही वह सतह के नीचे विलीन होती गई। अब जबकि नींव के ऊपर मंदिर के अधिष्ठान का निर्माण हो रहा है, तो प्रत्येक दिन के साथ निर्माण की तस्वीर पुख्ता होती जा रही है। अधिष्ठान 21 फीट ऊंचा और सात लेयर में संयोजित है।