दुलहीपुर। स्थानीय कोतवाली अंतर्गत महादेवपुर गांव में अल सुबह साइकिल से पड़ोस के गांव में अरबी और उर्दू ट्यूशन पढ़ाने जा रहे एक शिक्षक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गयी। घटना की सूचना पर लोगों की भीड़ जुट गयी। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी और शव को कब्जे में लेकर अग्रीम कार्रवाई में जुट गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार महादेवपुर गांव निवासी हाफिज साबिर अहमद 35 वर्ष गुरुवार को रोज की तरह सुबह घर से पड़ोस के गांव पथरा में अरबी और उर्दू पढ़ाने के लिए घर से निकला था। जैसे ही सेंट मेरी स्कूल के पास पहुंचा पीछे से आ रही अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया जिससे उसकी मौत हो जायेगी। घटना की सूचना पर परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। मृतक को दो बेटे व दो बेटी हैं। लोगों ने बताया कि साबिर उर्दू पढ़ाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। हर रोज की तरह आज भी बच्चों को तालीम देने के लिए साइकिल से जा रहा था। तभी अज्ञात वाहन से उन्हें दबा दिया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हाफिज की मौत की जानकारी सुनकर महादेवपुर गांव में सन्नाटा छा गया। और सभी ग्रामीण सन रह गए। मृतक के भाई रजाक की तहरीर पर पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
Related Articles
हरिगढ़ के नाम से जाना जाएगा तालों का शहर अलीगढ़
Post Views: 1,366 Aligarh News: उत्तर प्रदेश में तालों के लिए मशहूर अलीगढ़ का नाम बदलने की चर्चा तेज हो गई है. इसका नया नाम हरिगढ़ हो जाएगा. अलीगढ़ जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में नाम बदलने का प्रस्ताव रखा गया है. यही नहीं, इस दौरान प्रस्ताव बनाकर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेज दिया […]
Jhansi Bride Murder: शादी से पहले तैयार होने ब्यूटी पार्लर गई थी दुल्हन, सिरफिरे ने गोली मारकर की हत्या
Post Views: 564 झांसी। शादी से पहले एक युवती तैयार होने ब्यूटी पार्लर गई थी। जब वह ब्यूटी पार्लर में तैयार हो रही थी, इसी दौरान एक युवक बाइक से वहां आया और तमंचे से युवती को गोली मारकर भाग गया। गोली लगने से युवती घायल हो गई। उसे आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज ले जाया […]
चंदौली।बीएसए ने किया कार्यभार ग्रहण
Post Views: 820 चंदौली। नवनियुक्त जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह ने सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंच अपना पदभार ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने जनपद के सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारियों एवं कार्यालय के कर्मचारियों संग बैठक की। विदित हो कि संत कबीर नगर में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी […]




