Latest News मध्य प्रदेश

विदिशा हादसे के लिए कांग्रेस ने बनाई जांच समिति


मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के गंजबासौदा क्षेत्र के लालपठार गांव में कुआं धसकने के हादसे की जांच के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जांच दल समिति बनाई है। इस जांच समिति में चार सदस्य हैं।ज्ञात हो कि गुरुवार की रात को एक किशोर के बचाने की कोशिश में कुएं पर जमा हुए लोग गिर गए थे। इस हादसे में अब तक तीन लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, वहीं 20 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। कई लोगों के अब भी मलबे में दबे होने सूचना है। पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है। साथ ही चार सदस्यीय जांच समिति बनाई है।

पार्टी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर ने उक्त घटना की जांच हेतु एक चार सदस्यीय समिति गठित की है। समिति में विदिशा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमल सिलाकारी, विधायक शशांक भार्गव, पूर्व विधायक निशंक जैन लोकसभा प्रत्याशी शैलेन्द्र पटेल को शामिल किया गया है।