Latest News खेल

Tokyo Olympics में खेलेंगे जोकोविच,


  • खेल। विम्बलडन चैंपियन (Wimbledon Champion) नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic) सर्बिया (Serbia) के लिए टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympic) खेलेंगे, जिससे उनका ‘गोल्डन स्लैम’ (Golden Slam) का उनका सपना पूरा हो सकता है। दरअसल जोकोविच ने अपने 6 साल के नन्हें जापानी फैन को सरप्राइज दिया, उन्होंने अपने नन्हें फैन को उसके जन्मदिन (Birthday) पर बधाई देते हुए खुद अपने टोक्यो ओलंपिक में खेलने की जानकारी दी। इसके बाद बच्चे के चेहरे पर इस खबर को सुन कर काफी खुशी थी।

वहीं जोकोविच ने अपने ट्वीटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया। इसमें वह अपने नन्हें फैन से वीडियो कॉल के जरिए जुडे और उसे बताया कि उन्होंने टोक्यो का टिकट करा लिया है और ओलंपिक में सर्बिया के लिए खेलना उनके लिए गर्व की बात है। रविवार को उन्होंने विम्बलडन जीता जो उनके करियर का 20वां ग्रैंड स्लैम खिताब है।