Latest News अन्तर्राष्ट्रीय

UAE Cylinder Blast: अबू धाबी में हुए सिलेंडर ब्लास्ट में 100 से ज्यादा भारतीय घायल, दो की मौत


दुबई, । यूएई की राजधानी अबू धाबी में हुए सिलेंडर ब्लास्ट में दो लोगों की मौत हुई है। मृतकों में एक भारतीय और एक पाकिस्तानी नागरिक है। अधिकारियों ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस हफ्ते की शुरुआत में अबू धाबी के एक होटल में सिलेंडर ब्लास्ट हुआ था। धमाके में 106 भारतीयों समेत 120 लोग घायल हो गए थे।

घटना सोमवार दोपहर अबू धाबी के एक रेस्टोरेंट में हुई, जिसमें कुल 120 लोग घायल हो गए। खलीज टाइम्स ने बुधवार को खबर दी कि मारे गए दो लोगों में एक भारतीय और एक पाकिस्तानी भी शामिल है।भारतीय दूतावास ने भी पुष्टि की कि मृतकों में से एक भारतीय था।