News TOP STORIES अन्तर्राष्ट्रीय नयी दिल्ली राष्ट्रीय

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का निधन, आज सुबह ही हमलावर ने मारी थी गोली


  1. टोक्यो, । जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का इलाज के दौरान निधन हो गया है। समाचार एजेंसी एएनआइ ने जापानी मीडिया के हवाले से यह जानकारी दी है। आबे पर आज सुबह ही जानलेवा हमला हुआ था। पश्चिमी जापान के नारा शहर में एक 41 वर्षीय तेत्सुया यामागामी नाम के व्यक्ति द्वारा हमला किया गया। पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है और उससे बंदूक भी बरामद की है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार आबे को सीने में गोली मारी गई थी।

आबे को गोली लगने के बाद कई बड़े देशों के प्रमुखों ने हमले की निंदा की। भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने भी इस घटना की निंदा की है।

  • शिंजो आबे का निधन, जापानी मीडिया ने की पुष्टी

    जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की निधन की पुष्टि हो गई है। आबे को क्योटो के पास नारा शहर में एक राजनीति कार्यक्रम में भाषण देने के दौरान गोली मार दी गई थी। जापान के स्थानीय एनएचके वर्ल्ड न्यूज ने निधन की पुष्टी की है।

  • चीनी सोशल मीडिया पर जापान विरोधी पोस्ट, हमलावर की कर रहे सराहना

    जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हमले की रिपोर्ट के बाद, चीनी लोगों ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर हमलावर की सराहना करते हुए उसे नायक तक कह दिया और आबे के लिए “मृत्यु की कामना” के जश्न मनाने वाले संदेश पोस्ट करना शुरू कर दिया।

  • बोरिस जानसन ने भी आबे पर हुए हमले को लेकर जताया दुख

     बोरिस जानसन ने भी आबे पर हुए हमले को लेकर जताया दुख

    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जानसन ने भी शिंजो आबे पर हुए हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा कि इस घटना के बारे जानकर उन्हें काफी दुख हुआ है।

  • हमलावर ने बताई हमले की वजह

    हमलावर ने बताई हमले की वजह

    स्थानीय मीडिया के अनुसार हमलावर ने शिंजो आबे पर हमला करने की वजह का खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार हमलावर ने बताया कि वह जापान के पूर्व प्रधानमंत्री से काफी नाखुश था और इसलिए ही उन्हें जान से मारना चाहता था।

  • जयशंकर ने शिंजो आबे पर हुए हमले की निंदा की

    भारत के विदेश मंत्री डा. एस जयशंकर ने जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे पर हुए जानलेवा हमले की निंदा की है। उन्होंने ट्वीट किया, “पूर्व जापानी पीएम शिंजो आबे के बारे में खबर जानकर गहरा सदमा लगा है। उन्होंने इसी के साथ आबे के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की।

  • 01:05 PM, 08 Jul 2022

    हमलावर की हुई पहचान, बंदूक भी बरामद

    जापान की स्थानीय मीडिया के अनुसार जापानी पुलिस ने आबे को गोली मारने के आरोप में गिरफ्तार किए गए संदिग्ध की पहचान नारा शहर के रहने वाले 41 वर्षीय तेत्सुया यामागामी के रूप में की है। हमलावर के पास से एक बंदूक भी बरामद की गई है।

  • 12:47 PM, 08 Jul 2022

    जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने शिंजो आबे पर हमले की निंदा की

    जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने शुक्रवार को पूर्व पीएम शिंजो आबे पर हुए “बर्बर” हमले की निंदा की है और कहा कि किसी भी लोकतंत्र में इस तरह के कृत्य की अनुमति नहीं है। देश के नाम एक लाइव संबोधन में किशिदा ने कहा कि आबे की हालत गंभीर है।

  • 11:39 AM, 08 Jul 2022

    प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने चुनाव प्रचार किया स्थगित

    गोलीबारी के बाद प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने अपना चुनाव प्रचार स्थगित कर दिया है।

  • 11:35 AM, 08 Jul 2022

    हमले के बारे में सुनकर हम स्तब्ध और दुखी हैं – व्हाइट हाउस

    व्हाइट हाउस ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गोली लगने पर बयान जारी कर कहा- जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के खिलाफ हिंसक हमले के बारे में सुनकर हम स्तब्ध और दुखी हैं। हम रिपोर्ट की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। हमारे संवेदनाएं उनके परिवार और जापान के लोगों के साथ हैं।

  • मैं कड़े शब्दों में इस घटना की आलोचना करता हूं- पीएम फुमियो किशिदा

    जापानी पीएम फुमियो किशिदा ने आज नारा शहर में पूर्व पीएम शिंजो आबे को गोली लगने के बाद मीडिया को जानकारी देते हुए कहा- मैं आलोचना करने के लिए सबसे कड़े शब्दों का उपयोग करना चाहता हूं, और इस समय मैं यही बताना चाहता हूं।

  • जापानी पीएम फुमियो किशिदा ने कहा- ‘यह बर्बर और दुर्भावनापूर्ण’

    जापानी पीएम फुमियो किशिदा ने शिंजो आबे के गोली लगने पर कहा- यह बर्बर और दुर्भावनापूर्ण है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। हम वह सब कुछ करेंगे जो हम कर सकते हैं… इस समय, डॉक्टर श्री आबे को बचाने के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं।

  • 11:17 AM, 08 Jul 2022

    प्रिय मित्र शिंजो आबे पर हुए हमले से बहुत व्यथित हूं – पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिंजो आबे के गोली लगने पर कहा- मेरे प्रिय मित्र शिंजो आबे पर हुए हमले से बहुत व्यथित हूं। हमारे संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके और उनके परिवार और जापान के लोगों के साथ हैं।

  • 11:06 AM, 08 Jul 2022

    ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीस ने शिंजो आबे के लिेए संवेदनाएं व्यक्त की

    ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीस ने ट्वीट कर कहा- जापान से चौंकाने वाली खबर है कि पूर्व पीएम शिंजो आबे को गोली मारी गई है – इस समय हमारी संवेदनाएं उनके परिवार और जापान के लोगों के साथ हैं।

  • 11:01 AM, 08 Jul 2022

    जी20 बैठक में ब्लिंकन ने कहा- ‘हमारी प्रार्थनाएं उनके साथ’

    इंडोनेशिया के बाली द्वीप पर जी20 बैठक से इतर ब्लिंकन ने कहा,हमारे विचार, हमारी प्रार्थनाएं उनके साथ, उनके परिवार के साथ, जापान के लोगों के साथ हैं। यह एक बहुत ही दुखद क्षण है। और हम जापान से समाचार की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

  • 10:51 AM, 08 Jul 2022

    पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हमले की खबर सुनकर स्तब्ध हूं – राहुल गांधी

    राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा- जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हमले की खबर सुनकर स्तब्ध हूं, जिन्होंने भारत-जापान संबंधों को गहरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके ठीक होने की प्रार्थना करता हूं। मेरी संवेदनाएं परिवार के साथ है।

  • 10:28 AM, 08 Jul 2022

    Japan Ex-PM Shinzo Abe Shot News- प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा और कैबिनेट मंत्री लौट रहे हैं टोक्यो

    सरकार के प्रवक्ता का कहना है कि अबे को गोली मारने के बाद प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा और कैबिनेट मंत्री टोक्यो लौट रहे हैं, रिपोर्ट एपी

  • 10:26 AM, 08 Jul 2022

    अमेरिका जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गोली लगने से ‘दुखी और स्तब्ध’

    अमेरिका ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हुए हमले पर दुख जताया है। अमेरिकी राजदूत रहम इमानुएल ने कहा कि वे इस घटना से दुखी और स्तब्ध हैं। अधिकारियों और मीडिया के अनुसार, जापान के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे आबे पर ऊपरी सदन चुनाव से कुछ दिन पहले पश्चिमी शहर नारा में भाषण देने के दौरान गोली मारी गई है।

  • 10:08 AM, 08 Jul 2022

    Shinzo Abe LIVE Update- 41 वर्षीय यामागामी तेत्सुया को हत्या के आरोप में किया गया गिरफ्तार

    जापान के एनएचके वर्ल्ड न्यूज़ की रिपोर्ट में कहा गया कि पूर्व जापान PM शिंजो आबे को गोली मारने से संबंधित मामले में पुलिस ने नारा सिटी में 41 वर्षीय यामागामी तेत्सुया को हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ़्तार किया। एक बंदूक भी ज़ब्त की गई है, जिसे संदिग्ध व्यक्ति पकड़े हुए था।

  • 09:59 AM, 08 Jul 2022

    Japan EX-PM Shinzo Abe Shot LIVE News- पूर्व जापानी पीएम शिंजो आबे को लगी गोली

    नारा शहर में एक भाषण के दौरान पूर्व जापानी पीएम शिंजो आबे को गोली मार दी गई। अग्निशमन विभाग का कहना है कि उनमें कोई संकेत नहीं दिख रहा है, हृदय गति रुकने के बाद उन्हें मेडवेक द्वारा नारा मेडिकल यूनिवर्सिटी में स्थानांतरित किया जाना है। शूटर पकड़ा गया है।

  • 09:53 AM, 08 Jul 2022

    Shinzo Abe Latest Update- पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को आया कार्डियोपल्मोनरी अरेस्ट

    जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे कार्डियोपल्मोनरी अरेस्ट का सामना कर रहे हैं। उन्हें मेडवैक द्वारा काशीहारा शहर के नारा मेडिकल यूनिवर्सिटी अस्पताल में स्थानांतरित किया जाना है। पुलिस के अनुसार ऐसा प्रतीत हो रहा है कि आबे को पीछे से एक बन्दूक से गोली मारी गई: NHK वर्ल्ड न्यूज

  • 09:51 AM, 08 Jul 2022

    पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पश्चिमी जापान में दे रहे थे भाषण

    जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पश्चिमी जापान के नारा शहर में एक भाषण के दौरान गिर गए। शुरुआती खबरों में कहा गया है कि वे घायल हो सकते हैं। मौके पर मौजूद एक NHK रिपोर्टर ने बंदूक की गोली जैसी आवाज़ सुनी और शिंजो आबे का खून बहता देखा: जापान का NHK वर्ल्ड न्यूज