Latest News अन्तर्राष्ट्रीय

श्रीलंकाई नौसेना ने 23 भारतीय मछुआरे किए गिरफ्तार


  • कोलंबो : श्रीलंकाई नौसेना ने देश के जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में 23 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर उनकी दो नौकाएं जब्त कर लीं। बृहस्पतिवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है। नौसेना ने उत्तरी प्रांत में पॉइंट पेद्रो क्षेत्र के वेट्टीलैकनी तट पर मछुआरों को गिरफ्तार किया।

नौसेना ने एक बयान में कहा, ”श्रीलंकाई जलक्षेत्र में विदेशी मछुआरों द्वारा अवैध रूप से मछली पकड़े जाने से स्थानीय मछुआरा समुदाय पर पड़ने वाले प्रभाव और श्रीलंका के मत्स्य संसाधनों की निरंतरता को ध्यान में रखते हुए, नौसेना नियमित गश्त के साथ-साथ इन गतिविधियों को रोकने के लिए अभियान चला रही है।” अभियान के दौरान मछली पकड़ने के उपकरण भी जब्त कर लिये गए। साथ ही बड़ी संख्या में मछली भी जब्त की गई हैं।