चंदौली

चंदौली।दुर्गा पूजा: श्रद्घालुओं ने किये मां के दर्शन पूजन


चंदौली। अबकी बार दुर्गा पूजा प्रतिमा महोत्सव सादगी के साथ मना। कोविड.19 महामारी के प्रकोप के कारण दुर्गा पूजा महोत्सव की भव्यता अबकी बार भी देखने को नहीं मिली। बावजूद इसके शासन के दिशा.निर्देश का पालन करते हुए जगह-जगह पंडालों में प्रतिमाएं स्थापित की गयी। गुरुवार को नवरात्रि की नवमीं को दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की भीड़ नजर आयी। इस दौरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे ताकि कहीं भी भीड़ जमा न होने पाए। विदित हो कि कोविड.19 के चलते इस बार भी दुर्गा पूजा पर्व फीका है। पुरानी परम्परा के अनुसार अबकी बार प्रशासनिक की गाइड.लाइन के मुताबिक गिने.चुने स्थानों पर दुर्गा प्रतिमा स्थापित की गई है। उधर त्यौहारी सीजन में पुलिस विभाग किसी भी तरह की चूक के मूड में नहीं है। जिले में करीब एक दर्जन संवेदनशील व आधा दर्जन से अधिक अतिसंवेदनशील इलाकों को चिह्नित किया गया है। यहां सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील इलाकों में पुलिस के साथ ही पीएसी के जवानों को तैनात किया गया है। इस बीच गुरुवार की शाम दुर्गा पूजा पंडाल रंग.बिरंगी रौशनी से जगमग हो उठे। लोग आते गए और दर्शन.पूजन किया। कोविड प्रोटोकाल का पालन कराने के लिए पूजा समिति के स्वयं सेवकों के साथ ही पुलिस बल भी जगह-जगह तैनात नजर आया। इस दौरान जनपद पुलिस भीड़-भाड़ वाले इलाकों में गश्त करती नजर आयी। इस क्रम में नगर के श्रीराम जानकी मठ मंदिर प्रांगण समेत बिछियां कला एवं मद्धूपुर समेत अन्य स्थानों पर दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की गयी थी। मुगलसराय कार्यालय के अनुसार कोविड के कारण इस बार भी दुर्गा पूजा फीका रहा। प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करते हुए प्रतिमाएं स्थापित कर पूजा परम्परा का निर्वहन किया। कुछ स्थलों पर प्रतिमाएं स्थापित की गयी है जहां लोग दर्शन पूजन कर रहे है। लेकिन पंडाल के आस-पास न तो कोई दुकाने सजी नजर आ रही हैं और ना ही भीड़ दिख रही है। लोग भी बस बच्चों का मन रखने के लिए दर्शन पूजन करने जा रहे हैं। पंडालों में नाम मात्र की भीड़ लग रही है। ऐसे तो महिलाएं चार दिवसीय दुर्गा पूजाा में पूरे दिन जाती है। लेकिन इस बार भीड़ न होनो, बढिय़ा पंडाल व पंडालों के आस-पास दुकान लगने के कारण नहीं जा रही है और जो एक दिन चल भी गयी वह दूसरे दिन जाने केलिए कतरा रही है। नगर के सुभाष नगर मां सिद्घिदात्री मार्ग स्थित देवी उपासक प्रमिला मिश्रा ने इस बार भी पूरी श्रद्घा के साथ नौ दिन का व्रत रखा। जहां श्रद्घालु पहुंचकर अपनी मन्नते मांगी। सकलडीहा प्रतिनिधि के अनुसार कस्बा के प्राचीन दुर्गा मंदिर पर पिछले गुरूवार से नौ दिवसीय मां आदि शक्ति की श्रृंगारोत्सव और झांकी का कार्यक्रम शुरू किया गया हैं। गुरुवार को मां सिद्धिदात्री की आकर्षक झांकी सजायी गयी। शाम को माता रानी का पट खुलते ही जयकारा के साथ भक्तों ने दर्शन पूजन कर निहाल हो गये । इस मौके पर भक्तों ने देर रात तक माता की भक्तिमय गीत से देवी मंदिर गुंजायमान हो गया। कस्बा के दुर्गा पूजा सेवा समिति के तत्वाधान में पिछले कई वर्षो से नौ दिवसीय मां आदि शक्ति के नौ स्वरूपों की झांकी सजायी जाती है। शारदीय नवरात्र में माता रानी के नवरूपों का दर्शन के लिये आसपास गांव के हजारों ग्रामीण और महिलाओं की भीड़ उमड़ती है। घंट घडिय़ाल की आवाज के साथ भक्तों ने नौवें दिन माता सिद्धिदात्री की आकर्षक झांकी का पट खुलते ही जयकारा लगाने लगे। मां की आरती के साथ भक्तों ने कोविड प्रोटोकाल के तहत दर्शन पूजन और आरती लिया। इस दौरान भक्तों को समिति की ओर से देर रात तक प्रसाद वितरण किया गया। मंदिर के पुजारी ने बताया कि मां के दर्शन पूजन मात्र से सारे संकट दूर होते है।