Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

संप्रभुता के अलावा अन्य मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार हो उल्फा, तभी वार्ता बढ़ सकती है आगे – हिमंता बिस्व सरमा


  • गुवाहाटी, । असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने कहा कि प्रतिबंधित उल्फा (इंडिपेंडेंट) संगठन के साथ शांति वार्ता तभी आगे बढ़ सकती है जब वह संप्रभुता के अलावा अन्य मुद्दों और शिकायतों पर चर्चा के लिए तैयार हो। मुख्यमंत्री ने एक साक्षात्कार में समाचार एजेंसी पीटीआइ को बताया उल्फा (आई) प्रमुख परेश बरुआ जोर देकर कहते हैं कि वह संप्रभुता से परे किसी भी बात पर चर्चा नहीं करेंगे, लेकिन मैंने संप्रभुता की रक्षा करने की शपथ ली है। ये दोनों अपूरणीय हैं। ऐसे बहुत से नेक इरादे वाले लोग हैं, जो इस मुद्दे पर उल्फा प्रमुख के साथ काम कर रहे हैं, ताकि उन्हें संप्रभुता के अलावा कुछ महत्वपूर्ण चर्चा करने के लिए मना सकें। देखते हैं क्या होता है।

सरमा ने आगे कहा कि यह हमारा कर्तव्य है कि हम अपनी संप्रभुता की रक्षा करें अपनी भूमि का एक भी इंच भी उन्हें न सौपें । मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके लिए भी एक मजबूरी है, इसलिए एक निश्चित बिंदु पर पहुंचने की जरूरत है, जो संबंधित दोनों के मुद्दों को संबोधित कर सके। समस्या का कोई तत्काल हल नहीं है, लेकिन यह समय के साथ विकसित होगी। मैं आशान्वित हूं। हालांकि साथ ही इन मुद्दों पर कुछ भी भविष्यवाणी नहीं की जा सकती है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि वार्ता ने धीमी प्रगति की है। माहौल सकारात्मक है, लेकिन साथ ही कहा कि जैसे-जैसे बातचीत आगे बढ़ती है, कभी-कभी यह पूरी तरह से उल्टा पड़ जाता है। तो कोई इसे लेकर निश्चित नहीं हो सकता (वार्ता के माध्यम से समाधान) लेकिन हम आशा और प्रार्थना कर सकते हैं।