Latest News नयी दिल्ली पटना बिहार राष्ट्रीय

सम्राट चौधरी की नई टीम की घोषणा 12 उपाध्यक्ष और 5 महामंत्री बनाए गए


पटना: बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष  सम्राट चौधरी ने बुधवार को प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त समस्त पदाधिकारियों के नामों की घोषणा कर दी है।

साथ ही सम्राट ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नवीन दायित्वों की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। कहा है कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि सभी अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति एवं मजबूत संकल्प से संगठन के निर्माण में नए आयाम स्थापित करेंगे।

गिनती के चेहरों को छोड़ दें तो अधिसंख्य नए लोगों को दायित्व मिला है। कुछ पुराने लोग प्रोन्नत किए गए हैं। नई कार्यकारिणी में पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्ग को महत्व मिला है। पुरानी कार्यकारिणी के चारों महामंत्री की छुट्टी हो गई है। प्रदेश उपाध्यक्ष में एकमात्र सिद्धार्थ शंभू अपनी कुर्सी बचा पाए हैं।

इन नेताओं को मिली प्रदेश उपाध्‍यक्ष की जिम्मेदारी

  1. सिद्दार्थ शम्‍भू
  2. डॉ. भीम सिंह चंद्रवंशी
  3. राजेंद्र सिंह
  4. धीरेंद्र कुमार सिंह
  5. शीला प्रजापति
  6. अमृता भूषण
  7. डॉ. राज भूषण निषाद
  8. ललिता कुशवाहा
  9. सरोज रंजन पटेल
  10. नूतन सिंह (सहरसा)
  11. संजय खंडेलिया
  12. संतोष पाठक

भाजपा प्रदेश महामंंत्री की सूची

  1. शिवेश राम
  2. राजेश वर्मा
  3. जग्‍गनाथ ठाकुर
  4. मिथ‍िलेश तिवारी
  5. ललन मंडल

भाजपा प्रदेश मंत्री की सूची

  1. नंदलाल चौहान (सिवान)
  2. प्र‍ियम्‍बदा केशरी
  3. सरोज झा
  4. संतोष रंजन
  5. गुरु प्रकाश पासवान
  6. रत्‍नेश कुमार कुशवाहा
  7. त्रिव‍िक्रम सिंह
  8. संजय गुप्ता
  9. रीता शर्मा
  10. स्‍वदेश यादव
  11. अनिल ठाकुर (पूर्णिया)
  12. अमित दांगी (गया)