पटना

सीबीएसई की 9वीं व 11वीं कक्षा की रजिस्ट्रेशन तिथि बढ़ी


(आज शिक्षा प्रतिनिधि)

पटना। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 9वीं एवं 11वीं कक्षा में रजिस्ट्रेशन की तिथि छह जनवरी तक बढ़ा दी है। दरअसल, प्राइवेट स्कूलों का संगठन बिहार पब्लिक स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन ने भी केंद्रीय शिक्षा मंत्री तथा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष एवं सचिव को एक पत्र लिखकर 9वीं एवं 11वीं कक्षा के रजिस्ट्रेशन की समय सीमा को बढ़ाने की मांग की थी।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने रजिस्ट्रेशन की समय सीमा को छह जनवरी तक बढ़ा दी है। इसके लिए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. डी. के. सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. एस. एम. सोहैल एवं सचिव श्री प्रेम रंजन ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान एवं केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के पदाधिकारियों के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया है।