Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

हरियाणा: कार्यभार संभालते ही CM नायब सैनी का बड़ा फैसला, फ्री में होगा किडनी रोगियों का डायलिसिस


Hero Image
हरियाणा के CM नायब सैनी ने ग्रहण किया कार्यभार।

पंचकूला। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया है।कार्यभार संभालते ही मुख्यमंत्री नायब सिंह का पहला बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश की जनता को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बड़ी सौगात दी है।

हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने कहा कि वह प्रदेश के 2.80 करोड़ परिवारों की अनथक सेवा करेंगे। उनका लक्ष्य हरियाणा को सर्वश्रेष्ठ समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में सेवा सुशासन समानता समृद्धि और गरीब कल्याण के लिए काम करने का संकल्प लिया है।

राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों में क्रोनिक किडनी रोगियों के लिए डायलिसिस सेवा फ्री मिलेगी। भविष्य में सभी मेडिकल कॉलेज में भी निशुल्क डायलिसिस सुविधा प्रदान की जाएगी। सीएम नायब सिंह सैनी ने मंत्रियों को कार्यभार संभलवाया। मंत्रियों को अलॉट हुए कार्यालय में पहुंचकर उन्हें कुर्सी पर बैठाया।