Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

हरियाणा में दिखा बड़ा उलटफेर रोहतक सीट पर दीपेंद्र हुड्डा 122 लाख वोटों से आगे


 

Haryana Lok Sabha Election Result Live राज बब्बर 23 हजार से अधिक वोटों से पीछे

गुरुग्राम से भाजपा के राव इंद्रजीत सिंह कांग्रेस के राज बब्बर से 23 हजार 948 मतों से आगे चल रहे हैं।

4 Jun 20242:45:52 PM

Karnal Assembly Election Result 2024: सीएम नायब सैनी 37 हजार वोटों से आगे

करनाल विधानसभा सीट पर उपचुनाव लड़ रहे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 37 हजार 635 से आगे हैं। दो राउंड की मतगणना होनी अभी बाकी है।

4 Jun 20242:43:33 PM

Haryana Lok Sabha Election Result Live रोहतक में हुड्डा के घर खुशी का माहौल

रोहतक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की आवास पर महिलाएं खुशी जताई। दीपेंद्र हुड्डा अपने निवास स्थान पर पहुंचे।

4 Jun 20242:38:04 PM

Haryana Lok Sabha Chunav Result 2024: राज बब्बर 16 हजार से ज्यादा वोटों से पीछे

गुरुग्राम से भाजपा के राव इंद्रजीत सिंह कांग्रेस के राज बब्बर से 16 हजार 238 मतों से आगे चल रहे हैं।

4 Jun 20242:32:16 PM

Sonipat Lok Sabha Election result Live सोनीपत में कांग्रेस बीजेपी की टक्कर

सोनीपत में कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी भाजपा के मोहन लाल बडौली से 561 मतों से आगे चल रहे हैं।

4 Jun 20242:27:36 PM

Haryana Lok Sabha Election Result 2024: हरियाणा में बीजेपी छह सीटों पर आगे

हरियाणा में भाजपा छह लोकसभा सीटों पर आगे, चार पर कांग्रेस बढ़त में है। अंबाला व हिसार लोकसभा सीटों पर कांग्रेस की जीत तय है। साथ ही रोहतक और सिरसा में कांग्रेस उम्मीदवारों की जीत की घोषणा होना बाकी है।

4 Jun 20242:20:45 PM

Haryana Lok Sabha Result Live हरियाणा की तीन लोकसभा सीटों पर चल रहा जबरदस्त मुकाबला

सोनीपत में भाजपा के मोहन बडौली कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी से 1793 मतों से आगे

कुरुक्षेत्र में भाजपा के नवीन जिंदल इंडी गठबंधन के सुशील गुप्ता से 6730 मतों से आगे

गुरुग्राम में भाजपा के राव इंद्रजीत से कांग्रेस के राज बब्बर 11447 मतों से हुए पीछे

4 Jun 20242:11:51 PM

Haryana Lok Sabha Election Result Live: बीजेपी के नवीन जिंदल आगे, सुशील गुप्ता आठ हजार से ज्यादा वोट

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में भाजपा के नवीन जिंदल इंडी गठबंधन के सुशील गुप्ता से करीब साढ़े आठ हजार मतों के अंतर से आगे बढ़ गए हैं।

4 Jun 20242:00:41 PM

Haryana Lok Sabha Chunav Result 2024: हुड्डा बोले- हरियाणा में जनता चाहती कांग्रेस की सरकार

हरियाणा के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, “हरियाणा में कांग्रेस के पक्ष में समर्थन की लहर है… जनता ने संकेत दिया है कि वे हरियाणा में कांग्रेस की सरकार चाहते हैं।”

4 Jun 20241:48:23 PM

Ambala Lok Sabha Election Result 2024: अंबाला से कांग्रेस उम्मीदवार आगे

अंबाला लोकसभा सीट से अभी तक कांग्रेस के वरुण चौधरी आगे हैं। उन्हें कुल  455616 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा बंतो कटारिया 442112 वोट मिले हैं।

4 Jun 20241:36:04 PM

फरीदाबाद से कृष्णपाल गुर्जर को मिली बढ़त

फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर को बड़ी बढ़त, 115889 वोट से आगे

  • भाजपा, कृष्णपाल गुर्जर -432668
  • कांग्रेस, महेंद्र प्रताप सिंह – 316779
  • बसपा, किशन ठाकुर= 14721
  • इनेलो, सुनील तेवतिया= 3609
  • जजपा, नलिन हुड्डा -2731

4 Jun 20241:35:03 PM

Haryana Lok Sabha Chunav Result Live: गुड़गांव में राज बब्बर 1105 मतों से पीछे

हरियाणा में भाजपा छह और कांग्रेस चार सीटों पर आगे। गुड़गांव में राव इंद्रजीत ने राज बब्बर को 1105 मतों से पीछे छोड़ा है।

4 Jun 20241:21:44 PM

Rohtak Lok Sabha Election Result 2024: कांग्रेस के दीपेंद्र सिंह हुड्डा इतने वोटों

रोहतक लोकसभा सीट से कांग्रेस के दीपेंद्र सिंह हुड्डा 343875 वोटों से आगे हैं। जबकि भाजपा के अरविंद शर्मा 170728 वोटों से आगे चल रहे हैं।

4 Jun 20241:18:19 PM

Kurukshetra Lok Sabha Election Result: कुरुक्षेत्र सीट से नवीन जिंदल आगे

कुरुक्षेत्र में 5425 वोटो के मार्जेन के साथ नवीन जिंदल आगे चल रहे हैं। नवीन जिंदल 163543 वोट लेकर पहले नंबर पर चल रहे हैं। वही डॉक्टर सुशील गुप्ता 158118 वोटो के साथ दूसरे नंबर पर चल रहे हैं।

4 Jun 20241:16:45 PM

Sonipat Lok Sabha Election Result 2024: सोनीपत में कांग्रेस-भाजपा के बीच कांटे की टक्कर

सोनीपत लोकसभा सीट से रुझान लगातार जारी है। अभी तक सतपाल ब्रह्मचारी को 301151 मत मिले हैं। जबकि मोहन लाल बडौली को 312552 वोट मिले हैं। यहां भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी के बीच कांटे का मुकाबला

4 Jun 20241:11:29 PM

Karnal Assembly Election 2024 Result: नायब सैनी 27000 मतों से आगे

करनाल विधानसभा उपचुनाव में दसवीं राउंड की गिनती में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 27000 मतों से आगे चल रहे हैं।

4 Jun 20241:10:40 PM

Haryana Lok Sabha Election Result Live: करनाल से मनोहर लाल इतने वोटों से आगे

दोपहर एक बजे तक करनाल संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल आगे चल रहे हैं। वहीं दूसरे नंबर पर दिव्यांशु बुद्धिराजा हैं। दिव्यांशु मनोहर लाल से 136298 वोट पीछे चल रहे हैं।

4 Jun 202412:45:02 PM

Gurugram Lok Sabha Result 2024: राज बब्बर ने किया मतगणना केंद्र का जायजा

गुरुग्राम के राजकीय महिला महाविद्यालय में मतगणना केंद्र का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर।

4 Jun 202412:21:04 PM

Haryana Lok Sabha Chunav Result: करनाल विधानसभा उपचुनाव में सीएम नायब सैनी 22400 वोटों से आगे

करनाल विधानसभा सीट पर उपचुनाव लड़ रहे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 22400 मतों से आगे चल रहे हैं।

4 Jun 202412:07:03 PM

Haryana Lok Sabha Election Result Live: हरियाणा में कांग्रेस व बीजेपी 5-5 सीटों पर आगे

हरियाणा में बीजेपी कुरुक्षेत्र, करनाल, सोनीपत, भिवानी महेंद्रगढ़ और फरीदाबाद सीट पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस पार्टी अंबाला, सिरसा, हिसार, रोहतक और गुरुग्राम सीट पर आगे रही है।

4 Jun 202411:58:47 AM

Haryana Lok Sabha chunav Result: हरियाणा के लोगों का दीपेंद्र हुड्डा ने किया शुक्रिया

रोहतक लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि मतगणना जारी है और शुरुआती रुझानों के अनुसार, मुझे लगता है कि वे हमारी उम्मीदों के अनुरूप हैं। मैं हरियाणा के लोगों का शुक्रिया अदा करता हूं। मुझे लगता है कि लोग हमारी उम्मीदों से कहीं ज़्यादा हमें आशीर्वाद दे रहे हैं। ईसीआई के ताजा रुझानों के अनुसार, वे 1,17,616 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं। मतगणना अभी भी जारी है।

4 Jun 202411:46:42 AM

Haryana Lok Sabha Election Result Live हरियाणा में इन सीटों पर कांग्रेस की बढ़त

हरियाणा में कांग्रेस छह सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, बीजेपी चार सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

  • कांग्रेस – अंबाला, सिरसा, हिसार, सोनीपत, रोहतक और गुरुग्राम
  • बीजेपी- कुरुक्षेत्र, करनाल, भिवानी- महेंद्रगढ़ और फरीदाबाद

4 Jun 202411:37:42 AM

Karnal Assembly Election Result Live: करनाल विधानसभा सीट पर नायब सिंह सैनी आगे

करनाल विधानसभा सीट पर उपचुनाव लड़ रहे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस प्रत्याशी तिरलोचन सिंह पर 17796 मतों की बढ़त प्राप्त की है। नायब सिंह सैनी को 35496 और तिरलोचन सिंह को 17700 वोट मिले हैं।

4 Jun 202411:27:38 AM

हरियाणा में इन सीटों पर बनाएं है ये बढ़त

 करनाल में भाजपा के मनोहर लाल कांग्रेस के दिव्यांशु बुद्धिराजा से 61470 वोटों से आगे

अंबाला में कांग्रेस के वरुण चौधरी भाजपा की बंतो कटारिया से 30156 वोट से आगे

भिवानी-महेंद्रगढ़ में भाजपा के धर्मबीर सिंह कांग्रेस के राव दान सिंह से 1573 मतों से आगे

फरीदाबाद में भाजपा के कृष्णपाल गुर्जर कांग्रेस के महेंद्र प्रताप सिंह से 19812 मतों से आगे

गुड़गांव से कांग्रेस के राज बब्बर भाजपा के राव इंद्रजीत सिंह से 43323 मतों से आगे

हिसार में कांग्रेस के जयप्रकाश जेपी भाजपा के रणजीत सिंह चौटाला से 4931 वोटों से आगे

कुरुक्षेत्र में भाजपा के नवीन जिंदल आम आदमी पार्टी के सुशील गुप्ता से 2452 मतों से आगे

रोहतक में कांग्रेस के दीपेंद्र सिंह हुड्डा भाजपा के अरविंद शर्मा से 95566 मतों से आगे

सिरसा में कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा भाजपा के डॉ. अशोक तंवर से 90725 मतों से आगे

सोनीपत में कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी भाजपा के मोहन लाल बडौली से 6484 मतों से आगे

4 Jun 202411:24:10 AM

Haryana Lok Sabha Election result Live: रोहतक में दीपेंद्र सिंह हुड्डा आगे

Haryana Lok Sabha Election result Live: रोहतक में दीपेंद्र सिंह हुड्डा आगे

रोहतक सीट पर दीपेंद्र सिंह हुड्डा (कांग्रेस) के 95566 वोटों से आगे चल रहे हैं। जहां कांग्रेस के दीपेंद्र हुड्डा को 171084 वोट और बीजेपी के अरविंद शर्मा को 75518 वोटों पर हैं।

4 Jun 202411:20:29 AM

फरीदाबाद में बीजेपी के कृष्णपाल गुर्जर आगे

फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में बीजेपी के कृष्णपाल गुर्जर आगे चल रहे हैं। भाजपा के कृष्णपाल गुर्जर कांग्रेस के महेंद्र प्रताप सिंह से 18199 वोट से आगे चल रहे हैं।

4 Jun 202411:15:24 AM

Hisar Lok Sabha Election Result Live: हिसार में कांग्रेस प्रत्याशी आगे

हिसार लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश 4921 वोट से आगे चल रहे हैं।

4 Jun 202411:12:36 AM

Manohar Lal 41 हजार वोटों से मनोहर लाल आगे

करनाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल 41000 मतों से आगे चल रहे हैं।

4 Jun 202411:05:41 AM

Kurukshetra Lok Sabha Election Result Live: कुरुक्षेत्र सीट पर कांग्रेस की बड़ी बढ़त

कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी डॉक्टर सुशील गुप्ता 2530 वोटो के मार्जिन से आगे चल रहे हैं। डॉ. सुशील गुप्ता को 44219 वोट मिलें हैं। वहीं नवीन जिंदल 41689 वोट पर हैं। अभय सिंह चौटाला को महज 7078 वोट ही मिले हैं।

4 Jun 202410:35:34 AM

Ambala Lok Sabha Chunav Result: अंबाला में कांग्रेस के वरुण चौधरी बढ़त बनाए हुए

अंबाला में कांग्रेस के उम्मीदवार वरुण चौधरी बढ़त बनाए हुए हैं। वो 27 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, बीजेपी की बंतो कटारिया पीछे चल रही हैं।

4 Jun 202410:29:08 AM

Kurukshetra Lok Sabha Result 2024: कुरुक्षेत्र में आम आदमी पार्टी आगे

कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर अगर बात करें तो यहां पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार डॉ. सुशील कुमार गुप्ता आगे चल रहे हैं। वहीं, बीजेपी नवीन जिंदल पीछे चल रहे हैं।

4 Jun 202410:27:16 AM

Karnal Lok Sabha Election Live: करनाल सीट पर मनोहर लाल आगे

करनाल सीट पर बीजेपी प्रत्याशी मनोहर लाल कांग्रेस के दिव्यांशु बुद्धिराजा से आगे चल रहे हैं।

4 Jun 202410:23:32 AM

Rohtak Lok Sabha Election Live रोहतक सीट से दीपेंद्र हुड्डा आगे

रोहतक सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र सिंह हुड्डा आगे चल रहे हैं। वहीं, बीजेपी प्रत्याशी अरविंद शर्मा से 40 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।

4 Jun 202410:18:34 AM

Haryana Loksabha Chunav Result Live: हरियाणा में इंडी गठबंधन आगे

हरियाणा में कुल 10 लोकसभा सीटें हैं। हरियाणा में भाजपा कांग्रेस के अलावा दो क्षेत्रीय दल इनेलो और जजपा भी हैं. कुछ सीटों पर भाजपा कांग्रेस की सीधी टक्‍कर है, तो वहीं कुछ पर इनेलो और जजपा को भी जीत की उम्‍मीद है। लेकिन जो रुझान आ रहे है वो इंडी गठबंधन के पक्ष में है। हरियाणा में इंडी गठबंधन पांच सीटों पर बीजेपी चार और कुरुक्षेत्र सीट पर आप के डॉ. सुशील गुप्ता आगे चल रहे हैं।

4 Jun 202410:10:48 AM

कुरुक्षेत्र से आप प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता आगे

कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी डॉक्टर सुशील गुप्ता 2692 वोटो के मार्जिन से आगे चल रहे हैं। डॉ सुशील गुप्ता को 17285 वोट मिली हैं। वहीं नवीन जिंदल 14593 वोट पर हैं। अभय सिंह चौटाला को महज 2260 वोट ही मिले हैं।

4 Jun 20249:48:07 AM

हरियाणा में पांच सीटों पर इंडी गठबंधन रुझानों में आगे, बीजेपी ने तीन सीटों पर बनाई बढ़त

हरियाणा में कांग्रेस पार्टी लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। इंडी गठबंधन पांच सीटों पर आगे चल रही है। अंबाला से वरुण चौधरी, सिरसा से कुमारी सैलजा, सोनीपत में सतपाल ब्रहमचारी, रोहतक से दीपेंद्र सिंह हुड्डा और गुरुग्राम से राज बब्बर आगे चल रहे हैं। हिसार में बीजेपी के रणजीत सिंह, करनाल से मनोहर लाल और भिवानी महेंद्रगढ़ से धर्मबीर सिंह आगे चल रहे हैं।

4 Jun 20249:21:31 AM

Haryana Lok Sabha Chunav Result Live: हरियाणा में पांच सीटों पर आगे कांग्रेस

हरियाणा में कांग्रेस 5 सीटों पर आगे चल रही है। करनाल विधानसभा उपचुनाव मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करीब 1800 मतों से आगे चल रहे हैं।

4 Jun 20249:16:55 AM

Rohtak Lok Sabha Result: मतगणना केंद्र का पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग ने लिया जायजा

रोहतक मतगणना केंद्र में पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग पुलिस कर्मचारियों को दिशा निर्देश देते हुए। साथ ही उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

4 Jun 20248:50:42 AM

Haryana Lok Sabha Chunav Result Live हरियाणा के करनाल में मनोहर लाल पीछे

हरियाणा में अभी हाल के रुझानों की बात करें तो इंडी गठबंधन तीन सीटों पर बढ़त बनाए हुए। वहीं, एक सीट पर बीजेपी आगे चल रही है। हरियाणा में करनाल सीट पर पूर्व सीएम मनोहर लाल पीछे चल रहे हैं। ये सीट काफी अहम है क्योंकि इस सीट के लिए पूर्व सीएम मनोहर लाल ने सीएम पद से इस्तीफा देकर लोकसभा सीट की ओर रुख किया था। हरियाणा में कुरुक्षेत्र में इंडी गठबंधन के तहत एक सीट पर आम आदमी पार्टी के सुशील कुमार गुप्ता मैदान में हैं।

4 Jun 20248:36:07 AM

Haryana Lok Sabha Election Result: सोनीपत में मतगणना में देरी

हरियाणा के जींद सोनीपत लोकसभा की मतगणना में देरी। सीट पर रुझान आने में समय लग सकता है।

4 Jun 20248:22:52 AM

Haryana Lok sabha election result 2024: हरियाणा में इंडी गठबंधन तीन सीटों पर रुझानों में आगे

हरियाणा में मतगणना शुरू होते ही इंडी गठबंधन तीन सीटों पर आगे चल रही है। बीजेपी एक सीट पर आगे चल रही है। करनाल सीट से मनोहर लाल पीछे चल रहे हैं।

4 Jun 20248:20:45 AM

Haryana Lok Sabha Election Result Live: हरियाणा में करनाल सीट से मनोहर लाल पीछे

हरियाणा की करनाल सीट से मनोहर लाल इस समय पीछे चल रहे हैं। रुझानों में बीजेपी पीछे चल रही है।

4 Jun 20248:11:53 AM

हरियाणा में मतगणना शुरू, थोड़ी देर आएंगे रुझान

हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों में मतगणना शुरू हो गई। जल्द ही स्थिति साफ होने लगेगी।

4 Jun 20247:43:46 AM

Haryana Lok Sabha Election Live: मतगणना के दौरान अंबाला-यमुनानगर मार्ग को भी किया डायवर्ट

मतगणना के दौरान अंबाला- यमुनानगर मार्ग को भी डायवर्ट कर दिया गया है। लिहाजा अंबाला-यमुनानगर मार्ग पर यातायात बंद रहेगा। ऐसे में यमुनानगर से अंबाला छावनी आने वाले वाहनों को साहा से मार्ग बदलना पड़ेगा। उन्हें साहा से शहजादपुर वाया हंडेसरा, पंजोखरा साहिब से होते हुए अंबाला छावनी में प्रवेश मिलेगा। इसके अलावा साहा से शहजादपुर, हंडेसरा वाया डिफेंस कालोनी से भी अंबाला छावनी आ सकते हैं।

इसी तरह अंबाला छावनी से यमुनानगर जाने के लिए वाहनों को पंजोखरा साहिब से हंडेसरा, शहजादपुर से होते हुए यमुनानगर निकाला जा सकता है डिफेंस कालोनी, हंडेसरा व शहजादपुर से भी यमुनानगर जाया जा सकता है। रामपुर, सरसेहड़ी वाले करें इस मार्ग का प्रयोग इसी तरह रामपुरा,सरसेहड़ी से आने वाले वाहनों का रूट डायवर्ट, रामपुरा,सरसेडी चौक से चदंपुरा पुल बांध, गुरु रविदास धर्मशाला बब्याल से होते हुए अंबाला छावनी निर्धारित किया गया है। रामपुरा, सरसेडी चौक से कैपिटल चौक अंबाला छावनी तक मतगणना ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को छोड़कर मार्ग पूर्णत: सभी के लिए बंद रहेगा।

4 Jun 20247:35:31 AM

Lok Sabha Result Live: वोट की गिनती नहीं हो जाती, तब तक न छोड़े मतगणना केंद्र- अनिल विज

हरियाणा के पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री तथा अंबाला छावनी विधायक अनिल विज ने बीजेपी कार्यालय में लोकसभा चुनावों की मतगणना को लेकर कहा कि 15 काउंटिंग एजेंट सुबह से ही मतगणना केंद्र में पहुंचें और जब तक एक-एक वोट की गिनती नहीं हो जाती, तब तक किसी भी एजेंट को मतगणना केंद्र नहीं छोड़ना है।

4 Jun 20247:22:15 AM

Haryana Lok Sabha Chunav Result Live: आठ बजे से होगी पहले पोस्टल बैलेट की मतगणना

सुबह 8 बजे सबसे पहले पोस्टल बैलेट की मतगणना शुरू होगी। इसके बाद 8.30 बजे जिले के चारों मतगणना केंद्रों पर ईवीएम से मतगणना की शुरुआत कर दी जाएगी। पूरे अंबाला लोकसभा क्षेत्र के बैलेट पेपर की मतगणना एसडी कॉलेज छावनी में होगी। इसके लिए ईवीएम काउंटिंग से अलग हाल की व्यवस्था की गई है। यह काउंटिंग 8 बजे शुरू होगी।

4 Jun 20247:06:24 AM

Karnal Assembly Result Live: 16 राउंड में होगी करनाल विधानसभा की मतगणना

करनाल विधानसभा क्षेत्र में सभी विस क्षेत्रों में काउंटिंग का कार्य करीब 16 राउंड में किया जाएगा। जबकि पानीपत जिले में 14 से 16 राउंड में काउंटिंग का कार्य पूरा होगा। मतगणना करने के लिए पांचों विस क्षेत्र में लगाई लगभग 250 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें सुपरवाइजर, सहायक सुपरवाइजर और माइक्रो आबजर्वर की टीम एक मतगणना टेबल पर काउंटिंग का कार्य करेगी।

4 Jun 20247:01:22 AM

Karnal Lok Sabha Chunav Result Live: मतगणना केंद्र की पांच किलोमीटर की परिधि में ड्रोन प्रतिबंधित

करनाल में लोकसभा आम चुनाव की मतगणना आठ बजे से शुरू हो जाएगी। मतगणना के कार्य को शांतिपूर्ण ढंग से करवाने के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं और मतगणना के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतगणना केंद्रों की पांच किलोमीटर की परिधि में ड्रोन इत्यादि के उड़ाने पर प्रतिबंध लगाया गया है और इसके लिए धारा 144 लगाने के आदेश भी जारी किए गए हैं। इन आदेशों की अवहेलना करने पर आईपीसी की धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

4 Jun 20246:48:17 AM

Ambala Lok Sabha Chunav Result Live: अंबाला में एग्जिट पोल पर बोले अनिल विज

अंबाला एग्जिट पोल के दावों पर इंडी गठबंधन को निराशा के सवाल पर हरियाणा के पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि जितने भी सर्वे आए है वह सभी इस ओर इशारा कर रहे हैं कि भाजपा की सरकार बनेगी और अच्छी संख्या में सांसद जीतकर आएंगे। उन्होंने कहा यह तो इशारा करते है, मगर हमें पता है कि हम 400 पार करेंगे।

4 Jun 20246:45:14 AM

Haryana Chunav Result Live: मतगणना केंद्र के आसपास धारा 144 लागू

मतगणना केंद्रों में और उसके आस पास केवल प्राधिकृत व्यक्ति, अधिकारी या कर्मचारी ही जा सकेंगे। आमजन घर बैठे ही परिणाम जान सकते हैं। इसके लिए उनको भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://results.eci.gov.in पर जाना होगा। मतगणना केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू की गई है।

4 Jun 20246:43:23 AM

Haryana Lok Sabha Chunav Result Live: वोटर हेल्पलाइन एप पर भी उपलब्ध रहेगी चुनाव के मतों की गिनती

लोकसभा चुनाव के परिणाम घर बैठे आसानी से देखे जा सकते हैं। इसके लिए चुनाव आयोग की वेबसाइट https://results.eci.gov.in व वोटर हेल्पलाइन एप का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी जानकारी अंबाला जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉ. शालीन ने दी। उन्होंने कहा कि भारत चुनाव आयोग के अनुसार चार जून को लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना का कार्य सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगा।

4 Jun 20246:21:13 AM

हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर नतीजे आज

Haryana Loksabha Election Result 2024 Live हरियाणा लोकसभा चुनाव 2024 की 10 लोकसभा सीटों पर 25 मई को मतदान किया गया, इसके बाद आज 4 जून को परिणाम आने हैं।