वाराणसी।यूनिसेफ के 75 वर्ष एवं यूनिवर्सल बाल अधिकार के 35 वर्ष पूरे होने के अवसर पर वाराणसी मंडल सभागार में विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर आयुक्त राजेश कुमार गुप्ता ने की, जिसमें गाजीपुर, चंदौली और जौनपुर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े रहे।मुख्य खबर:
कार्यशाला में यूनिसेफ उत्तर प्रदेश से स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. कनुप्रिया सिंघल ने यूनिसेफ की उपलब्धियों और सरकार के साथ साझेदारी को रेखांकित किया। डीपीओ आईसीडीएस डी.के. सिंह ने बताया कि वाराणसी मंडल बाल पोषण और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अग्रणी है तथा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना और कन्या सुमंगला योजना में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर है।
कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए योजनाओं के लाभ से शिक्षा जारी रखने की बात कही। अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. एम.पी. सिंह ने बच्चों को अपने अधिकारों और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।अपर आयुक्त गुप्ता ने बच्चों को मोबाइल से दूर रहने व शिक्षा पर ध्यान देने की सलाह दी और अधिकारियों से बच्चों के हित में संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
Related Articles
बनारस में बोले पीएम मोदी- 1947 में सत्ता हस्तांतरण का प्रतीक बना सेनगोल
Post Views: 772 वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आए हुए हैं। पहले दिन विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होंगे। एक भारत-श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत नमो घाट पर आयोजित तमिल संगमम के द्वितीय चरण का शुभारंभ करेंगे। साथ ही कन्याकुमारी-वाराणसी तमिल संगमम ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। प्रधानमंत्री […]
वाराणसी में मतगणना स्थल से EVM ले जाते दो वाहन सपाइयों ने पकड़े, अखिलेश यादव बोले – ‘चौकन्ना रहें
Post Views: 981 वाराणसी, । जिले में मंगलवार की शाम समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पहड़िया मंडी से ईवीएम दो वाहन में भरकर बाहर ले जाने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन और हंगामा शुरू कर दिया। पहड़िया मंडी में ही ईवीएम को सोमवार की रात जिले भर से संकलित कर एक जगह रखा […]
ज्ञानवापी मामले: अगर मुस्लिम पक्ष बात करना चाहता है तो हम बातचीत के लिए तैयार पर बोली हिंदू सेना
Post Views: 807 नई दिल्ली,। हिंदू सेना ने ज्ञानवापी मामले (Gyanvapi Mosque Controversy) में मुस्लिम पक्ष से बातचीत की पहल का स्वागत किया है। ज्ञानवापी की मुख्य पक्षकार राखी सिंह ने मुस्लिम पक्षकार अंजुमन इंतजामिया मस्जिद कमेटी को बातचीत के लिए आमंत्रित किया था। अब मुस्लिम पक्ष का जवाब आया है। हिंदू सेना के अध्यक्ष […]




