वाराणसी।यूनिसेफ के 75 वर्ष एवं यूनिवर्सल बाल अधिकार के 35 वर्ष पूरे होने के अवसर पर वाराणसी मंडल सभागार में विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर आयुक्त राजेश कुमार गुप्ता ने की, जिसमें गाजीपुर, चंदौली और जौनपुर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े रहे।मुख्य खबर:
कार्यशाला में यूनिसेफ उत्तर प्रदेश से स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. कनुप्रिया सिंघल ने यूनिसेफ की उपलब्धियों और सरकार के साथ साझेदारी को रेखांकित किया। डीपीओ आईसीडीएस डी.के. सिंह ने बताया कि वाराणसी मंडल बाल पोषण और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अग्रणी है तथा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना और कन्या सुमंगला योजना में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर है।
कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए योजनाओं के लाभ से शिक्षा जारी रखने की बात कही। अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. एम.पी. सिंह ने बच्चों को अपने अधिकारों और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।अपर आयुक्त गुप्ता ने बच्चों को मोबाइल से दूर रहने व शिक्षा पर ध्यान देने की सलाह दी और अधिकारियों से बच्चों के हित में संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
Related Articles
वाराणसी में ऑक्सीजन की कमी, DM ने नई मरीजों को भर्ती नहीं करने का दिया आदेश
Post Views: 16 वाराणसी। कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते अब यूपी में भी ऑक्सीजन की कमी के चलते लोगों को परेशानी होने लगी है। हैरान कर देने वाली बात यह है कि पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी ऑक्सीजन की कमी हो गई है। वाराणसी में करीब 8 से 10 घंटे का ऑक्सीजन […]
गुगल इण्डिया के सीईओ समेत चार लोगों को मिली क्लीन चीट
Post Views: 15 १४ लोगों के विरुद्ध विवेचना जारी, एसएसपी ने की पुष्टि गुगल इण्डिया प्राइवे लिमिटेड के खिलाफ भेलूपुर थाने में दर्ज किये गये मुकदमे की विवेचना में पुलिस ने गुगल के सीईओ समेत चार लोगों के शुक्रवार को क्लीन चीट दे दिया है। इस मामले में एसएसपी ने बताया कि उनके विरुद्ध पुष्टिï […]
शिवरात्रि: काशी विश्वनाथ का स्पर्श नहीं कर सकेंगे भक्त, होगा जलाभिषेक,
Post Views: 7 महाशिवरात्रि पर काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालु बाबा के शिवलिंग का स्पर्श दर्शन नहीं कर सकेंगे. हालांकि, श्रद्धालु गर्भगृह के बाहर लगे अरघे के जरिए बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक जरूर कर सकेंगे, इस बीच काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ने महाशिवरात्रि के दिन पूजा आरती को लेकर समय सारिणी जारी कर दिया है. […]



