हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए देश के प्रथम मतदाता 106 वर्षीय श्याम सरन नेगी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। घर से मतपत्र से मतदान करने के दूसरे दिन श्याम सरन नेगी ने भी मतदान कर दिया। श्याम सरन नेगी के मतदान के दौरान किन्नौर में चुनाव आयोग के अधिकारी भी मौजूद रहे। 80 वर्ष से अधिक के पात्र लोगों, दिव्यांगों को भी सुविधा प्रदान की गई है। चुनावी ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी भी डाक से मतदान कर सकेंगे। बीते चुनाव में श्याम सरन नेगी को चुनाव आयोग ने ब्रांड एंबेसडर भी बनाया था। पहले मतदाता श्याम सरन नेगी के वोट डालने के मौके पर जिला उपायुक्त आबिद हुसैन सहित प्रशासन के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रशासन ने किन्नौरी वाद्ययंत्रों की व्यवस्था कर रखी थी। इन धुनों को बजाते हुए उनका स्वागत किया गया। देश के आजाद होने के बाद 1952 में पहला लोकसभा चुनाव का आयोजन किया गया। लेकिन किन्नौर में भारी हिमपात के कारण पांच महीने पहले सितंबर 1951 में मतदान हो गया। श्याम सरन नेगी सेवानिवृत्त अध्यापक हैं। चुनाव के दौरान वह जिला किन्नौर के मूरंग स्कूल में तैनात थे। इस दौरान उनकी ड्यूटी चुनाव में भी लगी थी। वह आजाद भारत में पहली बार मतदन के लिए काफी उत्साहित थे। चुनाव के लिए उनकी ड्यूटी किन्नौर के ही शौंगठोंग से मूरंग तक थी। उनका वोट कल्पा में था। उन्होंने निर्वाचन अधिकारी से सुबह वोट डालने के बाद ड्यूटी पर जाने की इजाजत मांगी। वह सुबह मतदान स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने जल्दी मतदान करवाने का आग्रह किया। जिस पर पोलिंग अधिकारी ने रजिस्टर खोलकर उन्हें पर्ची दी। नेगी ने सुबह सवा छह बजे मतदान किया। इस तरह मतदान करते ही वह देश के पहले मतदाता बन गए।
Related Articles
सूर्यगढ़ पैलेस ने कंफर्म किया सिद्धार्थ और कियारा की शादी का वेन्यू, खुश हुए फैंस
Post Views: 395 नई दिल्ली, : बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी को लेकर काफी बज है। ये दोनों हैं कि मीडिया के साथ कुछ शेयर नहीं कर रहे है और इनके फैंस हैं जो शादी के वेन्यू और गेस्ट लिस्ट से लेकर सब कुछ जान लेना चाहते हैं। […]
NEET PG MDS Scorecard 2023 नीट पीजी और एमडीएस स्कोर कार्ड जारी इन डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
Post Views: 438 NEET PG, MDS Scorecard 2023: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBE) ने ऑल इंडिया 50 प्रतिशत रिजर्व सीटों के लिए नीट पीजी और एमडीएस परीक्षा के लिए स्कोर कार्ड जारी कर दिया है। नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट पीजी और एमडीएस Score Card की जांच करने के लिए कैंडिडेट्स को […]
दोबारा शादी करने जा रहे पंजाब के सीएम भगवंत मान, डा. गुरप्रीत कौर से कल बंधेंगे परिणय सूत्र में
Post Views: 325 चंडीगढ़। Bhagwant mann marriage: पंजाब के सीएम भगवंत मान दोबारा शादी करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि वह वीरवार को चंडीगढ़ में परिणय सूत्र में बंधेंगे। सूत्रों के मुताबिक शादी समारोह सादा होगा। इसमें आम आदमी पार्टी के प्रमुख व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के भी शामिल होने […]