

Related Articles
बाबा रामदेव के खिलाफ डॉक्टर्स का ‘ब्लैक डे’, देश भर में योग गुरु के खिलाफ प्रदर्शन
Post Views: 968 योग गुरु बाबा रामदेव का एलोपैथ और डॉक्टरों पर दिया गया बयान अब तूल पकड़ता जा रहा है. देश भर के डॉक्टर बाबा रामदेव के विरोध में उतर आये हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. हालांकि इस मामले में बाबा रामदेव अपनी सफाई दे चुके हैं पर डॉक्टर्स […]
कल इस समय जारी होगा पश्चिम बंगाल बोर्ड 12वीं का रिजल्ट,
Post Views: 1,030 पश्चिम बंगाल 10वीं के नतीजे घोषित होने के बाद अब 12वीं की नतीजों की भी घोषणा कल करेगा। बता दें बोर्ड द्वारा दोपहर 3 बजे रिजल्ट (West Bengal HS Class 12 Result 2021) घोषित किया जाएगा। WB HS रिजल्ट घोषित होने के बाद, इसे 4 बजे ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा। छात्र अपना […]
फोन पर बात करने की तालिबानी सजा! कुल्हाड़ी से पत्नी का हाथ काटकर ले गया पति,
Post Views: 556 अशओकनगर। मध्य प्रदेश के अशोकनगर में हैवान शख्स की क्रूरता देखने को मिली है। आरोप है कि एक शख्स ने कुल्हाड़ी से अपनी ही पत्नी का हाथ काट दिया और भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस को महिला लहूलुहान हालत में मिली। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। […]





गलुरू (एएनआई)। कर्नाटक के दौरे पर गए केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को बेंगलुरू से फोरेंसिक साइंस लैब का वर्चुअल रूप में उद्धाटन किया। इस मौके पर उन्होंने न्रूपाटूंगा यूनिवर्सिटी की आधारशिला भी रखी। साथ ही उन्होंने स्मार्ट ई-बीट (इलेक्ट्रानिक बीट) ऐप भी लान्च किया। ये ऐप कर्नाटक पुलिस के लिए बनाया गया है।इस मौके पर उन्होंने कहाि क पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार उच्च शिक्षा के लिए बुनियादी ढांचे का निर्माण कर रही है। उनका कहना था कि बीते 75 साल की यात्रा में देश ने बहुत सी मंजिलें पार की हैं और हम आज यहां खड़े हैं।
बता दें कि अमित शाह सोमवाद देर रात कर्नाटक के दौरे पर पहुंचे थे। एक माह के दौरान उनका ये राज्य का दूसरा दौरा है। कर्नाटक में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए उनके इस दौरे को बेहद खास माना जा रहा है। ये दौरा इसलिए भी खास है क्योंकि वहां पर भाजपा के विधायकों में कुछ असंतोष भी चल रहा है। ये असंतोष कैबिनेट विस्तार को लेकर है, जो अब तक नहीं हुआ है।
कुछ विधायकों का मानना है कि सरकार में नए चेहरों को जगह दी जानी चाहिए। वहीं इस दौरे के दौरान ही केंद्रीय मंत्री राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी पर पार्टी के अन्य नेताओं के साथ चर्चा भी कर सकते हैं।