

Related Articles
World Cancer Day 2022: इन पांच चीजों को ना करें नजरअंदाज कैंसर के इलाज में होगी आसानी
Post Views: 1,142 वाराणसी, । हमारी सामान्य कोशिकाओं का डीएनए प्राकृतिक रूप से नियंत्रित रहता है, लेकिन जब कैंसर जनित पदार्थों के प्रभाव, आनुवांशिकता या अज्ञात कारणों से ये अनियंत्रित होती हैं तो कैंसर कोशिकाओं में परिवर्तित हो जाती हैं। ये शरीर में गांठ, घाव, सूजन या रक्त कणिकाओं की असामान्य संख्या के रूप में […]
सफदरजंग अस्पताल का दौरा कर बोले डॉ हर्षवर्धन, CISR की मदद से बनाएंगे अस्थाई अस्पताल
Post Views: 988 नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन कोविड-19 की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए सफदरजंग अस्पताल पहुंचे। उनका कहना है, ”डीआरडीओ की मदद से यहां रिकॉर्ड समय में नया पीएसए प्लांट लगाया गया है। यहां 1 महीने के अंदर 2 एमटी क्षमता का दूसरा प्लांट लगाया जाएगा। CISR की मदद से बनेगा […]
बीएचयू के स्कूल सीएचएस और एनसीसी में प्रवेश दिलाने किया गंदा काम, गिरफ्तार
Post Views: 1,558 बीएचयू के एनसीसी और यूनिवर्सिटी से सम्बद्ध सेंट्रल हिन्दू स्कूल (सीएचएस) में प्रवेश दिलाने के नाम पर 11 से 14 साल तक के 5 बच्चों से अप्राकृतिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बच्चे चौबेपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। आरोपित गंगापुर निवासी मुरारी लाल को गिरफ्तार कर लिया गया […]





गलुरू (एएनआई)। कर्नाटक के दौरे पर गए केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को बेंगलुरू से फोरेंसिक साइंस लैब का वर्चुअल रूप में उद्धाटन किया। इस मौके पर उन्होंने न्रूपाटूंगा यूनिवर्सिटी की आधारशिला भी रखी। साथ ही उन्होंने स्मार्ट ई-बीट (इलेक्ट्रानिक बीट) ऐप भी लान्च किया। ये ऐप कर्नाटक पुलिस के लिए बनाया गया है।इस मौके पर उन्होंने कहाि क पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार उच्च शिक्षा के लिए बुनियादी ढांचे का निर्माण कर रही है। उनका कहना था कि बीते 75 साल की यात्रा में देश ने बहुत सी मंजिलें पार की हैं और हम आज यहां खड़े हैं।
बता दें कि अमित शाह सोमवाद देर रात कर्नाटक के दौरे पर पहुंचे थे। एक माह के दौरान उनका ये राज्य का दूसरा दौरा है। कर्नाटक में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए उनके इस दौरे को बेहद खास माना जा रहा है। ये दौरा इसलिए भी खास है क्योंकि वहां पर भाजपा के विधायकों में कुछ असंतोष भी चल रहा है। ये असंतोष कैबिनेट विस्तार को लेकर है, जो अब तक नहीं हुआ है।
कुछ विधायकों का मानना है कि सरकार में नए चेहरों को जगह दी जानी चाहिए। वहीं इस दौरे के दौरान ही केंद्रीय मंत्री राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी पर पार्टी के अन्य नेताओं के साथ चर्चा भी कर सकते हैं।