News TOP STORIES खेल नयी दिल्ली राष्ट्रीय

Team India Victory Parade : वानखेड़े पहुंची विजय परेड की बस भारतीय टीम थोड़ी देर में मुंबई के लिए होगी रवाना


नई दिल्ली। भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतकर आज यानी 4 जुलाई को बारबाडोस से दिल्ली पहुंच चुकी है। सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर टीम इंडिया लैंड होने के बाद होटल आईटीसी मौर्या में रुकी हुई है। कुछ देर भारतीय खिलाड़ी वहां आराम करेंगे और फिर सभी खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ प्रधानमंत्री पीएम मोदी से 11 बजे मुलाकात करेंगे।

टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप 2024 में काफी शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 रन से मात दी और 17 साल बाद टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। चैंपियन बनने के बाद बारबाडोस में आए चक्रवात की वजह से टीम वहीं फंस गई और फिर बीसीसीआई सचिव जय शाह ने स्पेशल चार्टर फ्लाइट के जरिए टीम इंडिया को दिल्ली के लिए रवाना किया। चैंपियन बनने के बाद दिल्ली पहुंची भारतीय टीम का आज सुबह एयरपोर्ट पर ही जोरों-शोरों के साथ स्वागत किया गया। फैंस टीम इंडिया के प्लेयर्स और ट्रॉफी की एक झलक पाने के लिए बेताब नजर आए।

Team India T20 World Cup 2024 Victory Parade Live Updates;

4 Jul 20242:21:19 PM

T20 WC टीम के इन मुंबई प्लेयर्स को विधान भवन में किया जाएगा सम्मानित

टी20 विश्व कप 2024 की भारतीय स्क्वाड के 4 प्लेयर्स को विधान भवन में सम्मानित किया जाएगा। राज्य विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने 4 जुलाई को सदन में ये बात कही। मुंबई के 4 प्लेयर्स में सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा, शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल का नाम शामिल हैं।

4 Jul 20241:49:41 PM

Team India Victory Parade Live: मरीन ड्राइव पहुंची विजय परेड बस

 भारतीय क्रिकेट टीम की विजय परेड में इस्तेमाल होने वाली बस मरीन ड्राइव पहुंच गई है। टीम इंडिया जल्द ही दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना होगी, जहां मरीन ड्राइव से वानखेड़े स्टेडियम तक विजय परेड का आयोजन किया जाएगा।

#WATCH | Maharashtra | Bus that is to be used in Victory Parade of the Indian Cricket Team reaches Marine Drive.

Team India will shortly depart from Delhi to Mumbai, where a victory parade is scheduled from Marine Drive to Wankhede Stadium. pic.twitter.com/PT7OTJatqZ

— ANI (@ANI) July 4, 2024

4 Jul 20241:29:55 PM

Team India Victory Parade Live: 17 साल का लंबा सफर

4 Jul 20241:18:02 PM

Team India Victory Parade Live: दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची भारतीय टीम

 पीएम आवास से निकलकर भारतीय टीम दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची। यहां से वह मुंबई के लिए उड़ान भरेगी, जहां विजय परेड में शामिल होगी।

#WATCH | The Indian Cricket team arrives at Delhi Airport to depart for Mumbai, where a victory parade is scheduled from Marine Drive to Wankhede Stadium.

The team met Prime Minister Narendra Modi in Delhi today. pic.twitter.com/zSU68qYZgx

— ANI (@ANI) July 4, 2024

4 Jul 20241:14:17 PM

Team India Victory Parade Live: पीएम मोदी से मुलाकात का वीडियो आया सामने

 भारतीय टीम के पीएम मोदी से मिलने का वीडियो समाने आया है। रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ ने टीम की अगुआई की।

#WATCH | Indian Cricket team meets Prime Minister Narendra Modi at 7, Lok Kalyan Marg.

Team India arrived at Delhi airport today morning after winning the T20 World Cup in Barbados on 29th June. pic.twitter.com/840otjWkic

— ANI (@ANI) July 4, 2024

4 Jul 20241:03:10 PM

Team India Victory Parade Live: दिल्ली एयरपोर्ट के लिए निकली भारतीय टीम

 पीएम मोदी के आवास से निकलने के बाद भारतीय टीम दिल्ली एयरपोर्ट के लिए निकल पड़ी है। यहां से वह मुंबई के लिए उड़ान भरेंगे। जहां, विजय परेड में शामिल होगी।

#WATCH | Indian Cricket team en route to Delhi Airport to depart for Mumbai where a victory parade has been scheduled in Marine Drive and Wankhede Stadium.

The team met Prime Minister Narendra Modi in Delhi. pic.twitter.com/7K7fwJEMNY

— ANI (@ANI) July 4, 2024

4 Jul 202412:49:36 PM

Team India Victory Parade Live: प्रधानमंत्री आवास से बाहर निकली भारतीय टीम

 पीएम मोदी से मुलाकात करने के बाद विश्व विजेता भारतीय टीम पीएम आवास से बाहर निकल गई है। होटल पहुंचने के बाद टीम मुंबई के लिए रवाना होगी।

#WATCH | Indian Cricket team leaves from 7, Lok Kalyan Marg after meeting Prime Minister Narendra Modi.

Team India arrived at Delhi airport today morning after winning the T20 World Cup in Barbados on 29th June. pic.twitter.com/YNss5I0tPX

— ANI (@ANI) July 4, 2024

4 Jul 202412:35:16 PM

Team India Victory Parade Live: भारतीय स्टार्स को महाराष्ट्र सीएम ने दिया न्योता

 महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल को कल महाराष्ट्र एसेंबली में मिलने के लिए न्यौता दिया है।

Rohit Sharma, Suryakumar Yadav, Shivam Dubey and Yashasvi Jaiswal have been invited to the Maharashtra Assembly tomorrow to meet CM Eknath Shinde. [ANI] pic.twitter.com/xw4q3V7Ipm

— Johns. (@CricCrazyJohns) July 4, 2024

4 Jul 202412:27:41 PM

Team India Victory Parade Live: विजय परेड में इस्तेमाल होने वाली बस की पहली तस्वीर

 मुंबई में शाम 5 बजे भारतीय टीम विजय परेड में शामिल होगी। फिलहाल वह पीएम मोदी के आवास पर है। यहां से वह मुंबई के लिए रवाना होंगे। वहीं, मुंबई में जिस बस पर विजय परेड निकाली जाएगी, उसकी तस्वीर समाने आ गई है।

The bus is waiting for the Indian players at Mumbai 🔥 pic.twitter.com/85n3wgCFjP

— Johns. (@CricCrazyJohns) July 4, 2024

4 Jul 202412:06:39 PM

Team India Victory Parade Live: चैंपियंस वाली खास जर्सी पहने नजर आए भारतीय स्टार्स

भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी, कोच द्रविड़ ने  इंडिया चैंपियंस वाली खास जर्सी पहनी हुई है। इस खास जर्सी को पहनकर ही भारतीय टीम पीएम मोदी से मुलाकात करने पहुंची है। वहीं, संजू सैमसन ने भी चैंपियंस वाली जर्सी का फर्स्ट लुक शेयर किया है, जिसे पहनकर ही खिसलाड़ी वानखेड़े में विक्ट्री परेड में शामिल होंगे।

#WATCH | BCCI Secretary Jay Shah, President Roger Binny, Indian Captain Rohit Shama along with team India to leave shortly from ITC Maurya to meet PM Narendra Modi pic.twitter.com/s688Gpkc11

— ANI (@ANI) July 4, 2024

4 Jul 202411:57:16 AM

T20 World Cup 2024 Victory Parade Live: विक्ट्री परेड को लेकर मुंबई में चैंपियंस के लिए कड़ी सुरक्षा

#WATCH | Mumbai: Joint CP Law and Order Satyanarayan Choudhary, Additional CP South, Abhinav Deshmukh and DCP Zone 1, Pravin Munde visit Wankhede Stadium to assess security arrangements.

Police officials had a meeting with the MCA Secretary and other office bearers. They passed… pic.twitter.com/IKU0S4fEyY

— ANI (@ANI) July 4, 2024

4 Jul 202411:40:48 AM

Team India Victory Parade Live Updates: मनसुख मंडाविया ने भारतीय टीम के लिए किया ये खास ट्वीट

भारतीय टीम के चैंपियन बनने के बाद खेल मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया ने अपने एक्स पर लिखा कि बारबाडोस की धरती पर तिरंगा झंडा लहराने वाली T20 विश्व कप विजेता हमारी भारतीय टीम का स्वदेश लौटने पर हार्दिक स्वागत। पूरा देश आपके सत्कार के लिए उत्सुक है।

बारबाडोस की धरती पर तिरंगा झंडा लहराने वाली T20 विश्व कप विजेता हमारी भारतीय टीम का स्वदेश लौटने पर हार्दिक स्वागत।

पूरा देश आपके सत्कार के लिए उत्सुक है।#TeamIndia pic.twitter.com/vV4Ko0H5vu

— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) July 4, 2024

4 Jul 202411:37:25 AM

Team India Welcome Ceremony Live: मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने विक्ट्री परेड को लेकर क्या कहा?

विक्ट्री परेड को लेकर मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अंजिक्य नाइक ने कहा कि MCA ने पब्लिक के लिए सारी तैयारियां कर ली हैं। मुंबई पुलिस की गायडेंस और बीससीीआई से सलाह लेने के बाद हमने ये फैसला लिया कि हम पब्लिक के लिए फ्री एंट्री करेंगे। हमारी कल मुंबई पुलिस के साथ मीटिंग हुई। MCA ने ज्यादा से ज्यादा पुलिस फोर्स के तैनात रहने का फैसला लिया है। MCA के लिए ये गर्व का पल है और पूरे देश के लिए और हम भारतीय टीम के स्वागत के लिए काफी उत्साहित हैं।

#WATCH | On preparations for Team Indias victory parade in Mumbai, Secretary Mumbai Cricket Association, Ajinkya Naik says “MCA has made preparations for the public. Under the guidance of Mumbai Police and BCCI, we are going to give free entry to the public on first come first… pic.twitter.com/UJ3dhDy9AD

— ANI (@ANI) July 4, 2024

4 Jul 202411:33:49 AM

Team India Victory Parade Live Updates: पीएम मोदी से मुलाकात के बाद भारत का ऐसा है शेड्यूल

पीएम नरेंद्र मोदी से टीम इंड‍िया की मुलाकात
पीएम मोदी से मुलाकात के बाद भारतीय टीम मुंबई के लिए होगी रवाना
मुंबई पहुंचने के बाद सभी भारतीय प्लेयर्स खुली बस में वानखेड़े तक पहुंचेंगे
मरीन ड्राइव से वानखेड़े तक विक्ट्री परेड होगी

4 Jul 202411:20:49 AM

Team India Victory Parade Live: पीएम मोदी संग नश्ता कर सकते हैं भारतीय स्टार्स

पीएम मोदी और भारतीय खिलाड़ियों के बीच मुलाकात शुरू हो गई है। ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नाश्ते के लिए टीम की मेजबानी कर रहे हैं और इस दौरान वह टी20 विश्व कप में खिलाड़ियों के अनुभव भी सुनेंगे। 19 नवंबर की उस रात के बाद रोहित शर्मा और उनके साथियों के लिए काफी अहम पल हैं।

4 Jul 202411:09:12 AM

Team India Victory Parade Live: पीएम मोदी से मुलाकात कर वानखेड़े जाएगी भारतीय टीम

भारतीय टीम पीएम मोदी से मुलाकात कर वानखेड़े के लिए चार्टर फ्लाइट से रवाना होगी। एयरपोर्ट से टीम इंडिया खुली बस में बैठकर वानखेड़े स्टेडियम तक जाएगी और फिर 5 बजे शाम से भारतीय टीम मरीन ड्राइव से वानखेड़े तक विक्ट्री परेड होगी।

4 Jul 202410:53:22 AM

Team India Welcome Ceremony Live: प्रधानमंत्री से मिलने पहुंचे वर्ल्ड चैंपियंस

भारतीय टीम प्रधानमंत्री आवास पहुंच चुकी है। अब थोड़ी देर में टीम इंडिया पीएम मोदी से मुलाकात करेगी।

#WATCH | Delhi: Indian Cricket Team reaches 7, Lok Kalyan Marg, to meet Prime Minister Narendra Modi.

Team India with the T20 World Cup trophy arrived at Delhi airport today morning after winning the second T20I title. pic.twitter.com/fbmVpL2eWs

— ANI (@ANI) July 4, 2024

4 Jul 202410:43:22 AM

Team India Victory Parade Live: होटल से पीएम हाउस के लिए भारतीय टीम हुई रवाना

भारतीय टीम आईटीसी मौर्या होटल से पीएम हाउस के लिए रवाना हो चुकी है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने खिलाड़ियों के बस में जाते हुए वीडियो शेयर की है।

#WATCH | Indian Cricket Team leave from ITC Maurya to meet PM Narendra Modi, in Delhi pic.twitter.com/JBF0RhoVlM

— ANI (@ANI) July 4, 2024

4 Jul 202410:27:40 AM

T20 World Cup 2024 Victory Parade Live: पीएम मोदी से थोड़ी देर में मुलाकात करेगी भारतीय टीम

बीसीसीआई सचिव जय शाह, बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी और भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा पूरी टीम के साथ कुछ ही देर में आईटीसी मौर्या से पीएम मोदी से मुलाकात करने के लिए निकलेंगे।

#WATCH | BCCI Secretary Jay Shah, President Roger Binny, Indian Captain Rohit Shama along with team India to leave shortly from ITC Maurya to meet PM Narendra Modi pic.twitter.com/s688Gpkc11

— ANI (@ANI) July 4, 2024

4 Jul 202410:07:02 AM

Team India Victory Parade Live: सचिन तेंदुलकर के जबरा फैन ने भारत की जीत पर कहीं ये बात

भारतीय टीम के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के जबरा फैन सुधीर चौधरी ने एएनआई से बातचीत करते हुए कहां कि मैं भी टीम इंडिया के साथ ही वेस्टइंडीज से दिल्ली वापस आया हूं और टीम इंडिया ने जो कर दिखाया 2007 की जीत, मैंने भी इंटरव्यू में बोला था कि 2007 की जीत टीम इंडिया करेगी रिपीट और टीम इंडिया ने बारबाडोस की धरती पर टी20 विश्व कप की ट्रॉफी जीत ली। मुझे भी ट्रॉफी उठाने का सौभाग्य मिला। ये शंक नहीं ये है जंग ए एलान टीम इंडिया सबसे महान।

#WATCH | Indian Cricket Team fan Sudhir Choudhary says, “I also come here in Delhi from West Indies with Team India. I said in interviews that 2007 ki jeet Team India karegi repeat. Team India lift the World Cup in Barbados and I am fortunate that I also got the opportunity to… pic.twitter.com/ras571RpKo

— ANI (@ANI) July 4, 2024

4 Jul 20249:58:36 AM

Team India Welcome Ceremony Live: तेंदुलकर के जबरा फैन ने होटल में लहराया तिरंगा

4 Jul 20249:32:44 AM

Team India Victory Parade Live: विराट कोहली का परिवार होटल में आया

 विराट कोहली का परिवार भारतीय क्रिकेटर का स्‍वागत करने के लिए होटल आईटीसी मौया में मौजूद। वीडियो आया सामने।

— ANI (@ANI) July 4, 2024

4 Jul 20249:30:49 AM

Team India Victory Parade Live: भारतीय टीम का होटल में जोरदार स्‍वागत

 भारतीय टीम का होटल आईटीसी मौर्या में जोरदार स्‍वागत हुआ। भारतीय टीम के लिए होटल में विशेष केक तैयार किया गया था, जिस पर टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 ट्रॉफी बनी हुई थी। यहां देखें वीडियो।

#WATCH | Visuals from ITC Maurya in Delhi where the Mens Indian Cricket Team has arrived from Barbados after winning the #T20WorldCup2024 trophy. pic.twitter.com/vPQ6BPBmK0

— ANI (@ANI) July 4, 2024

4 Jul 20249:12:37 AM

Team India Victory Parade Live: भारतीय टीम के लिए फैंस का संदेश

 भारतीय फैंस का रिएक्‍शन तो सुनिए

#WATCH | Delhi: An Indian Cricket Team fan says, “…Its all about excitement. We love Team India. I would like to thank Team Blue. We also used to play cricket…” pic.twitter.com/iCUHrpDcXd

— ANI (@ANI) July 4, 2024

4 Jul 20249:05:43 AM

Team India Victory Parade Live: भारतीय खिलाड़‍ियों की मस्‍ती

भारतीय खिलाड़ी इस समय उत्‍साह से भरे हुए हैं। बीसीसीआई ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें नजर आ रहा है कि कप्‍तान रोहित शर्मा सहित अन्‍य भारतीय खिलाड़ी ट्रॉफी के साथ जोशीले अंदाज में जश्‍न मना रहे हैं। आप भी इस वीडियो का लुत्‍फ उठाइए।

— BCCI (@BCCI) July 4, 2024

4 Jul 20248:44:22 AM

Team India Victory Parade Live : भारतीय टीम बारबाडोस से पहुंची वतन

भारतीय टीम आज यानी 4 जुलाई को सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर दिल्ली के एयरपोर्ट पहुंची, जहां टीम इंडिया के प्लेयर्स का भव्य स्वागत हुआ। इसके बाद भारतीय टीम दिल्ली के आईटीसी मौर्या होटल पहुंची, जहां प्लेयर्स कुछ देर आराम कर रहे हैं।