News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

500 रुपए में गैस सिलेंडर, 6 हजार बुजुर्गों को पेंशन, 2 लाख सरकारी नौकरी. हरियाणा में कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी


पंचकूला। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दिल्ली में AICC मुख्यालय में हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के घोषणापत्र के रूप में पार्टी की गारंटी जारी की। इस अवसर पर कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हरियाणा कांग्रेस प्रमुख उदय भान भी मौजूद रहे।

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आज कांग्रेस ने घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इस संकल्प पत्र में युवा किसान महिला व बुजुर्गों को साधते हुए पार्टी ने जनकल्याणकारी कामों को भी प्राथमिकता दी है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Haryana Election News) ने आज दिल्ली में AICC मुख्यालय में घोषणापत्र के रूप में पार्टी की गारंटी जारी की।

कांग्रेस ने संकल्पपत्र में बुजुर्गों और महिलाओं पर जोर देते हुए किसानों को साधने की कोशिश की है। इसके साथ ही पार्टी ने जनकल्याणकारी नीतियों पर भी फोकस किया है। कांग्रेस के संकल्प पत्र में क्या वादें किए गए हैं, आइए इसके बारे में क्रमानुसार जानते हैं।