Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

5000 करोड़ के ड्रग्स केस में बड़ा खुलासा, सामने आया मास्टरमाइंड तुषार गोयल का कांग्रेस कनेक्शन


नई दिल्ली। 5000 करोड़ से अधिक के कोकेन और थाईलैंड का गांजा बरामद किए जाने के मामले में मास्टरमाइंड तुषार गोयल का कांग्रेस कनेक्शन सामने आया है। स्पेशल सेल को कांग्रेस के कई बड़े नेताओं के साथ तुषार गोयल के संबंध होने का पता चला है।

दिल्ली पुलिस में 5000 करोड़ से अधिक के कोकेन की बरामदगी की है। दक्षिणी दिल्ली में छापेमारी के बाद ड्रग बरामदगी के सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। मामले में मास्टरमाइंड तुषार गोयल का कांग्रेस कनेक्शन सामने आया है। कांग्रेस के कई बड़े नेताओं के साथ तुषार गोयल के संबंध होने का स्पेशल सेल को पता चला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

तुषार गोयल 2022 तक दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के आरटीआई सेल का चेयरमैन रहा है। दिल्ली में अब तक की सबसे बड़ी खेप बरामद होने के बाद तुषार गोयल के कई कांग्रेस नेताओं के साथ फोटो सामने आए हैं।