News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

5600 करोड़ की ड्रग्स पकड़ी गई तो क्या बोले अमित शाह, कांग्रेस को जमकर लताड़ा


नई दिल्ली। कुछ दिनों पहले दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का गिरोह का पर्दाफाश किया था। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 560 किलोग्राम से अधिक कोकीन जब्त की।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल ने 2 अक्टूबर को साउथ दिल्ली में रेड डालकर 500 किलोग्राम से अधिक कोकीन बरामद की थी। इस ड्रग्स तस्करी के मुख्य आरोपी तुषार गोयल को गिरफ्तार किया गया है। भाजपा का दावा है कि तुषार गोयल इंडियन यूथ कांग्रेस का RTI सेल का चीफ है। इस मामले पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधा है।

इस ड्रग्स तस्करी के मुख्य आरोपी तुषार गोयल को गिरफ्तार किया गया है। भाजपा का दावा है कि तुषार गोयल, इंडियन यूथ कांग्रेस’ का RTI सेल का चीफ है। इस मामले पर शुक्रवार को अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधा।