चंदौली

चंदौली।किसान आधुनिक खेती कर बढ़ा सकते है आय


सकलडीहा। अमर ज्योति सेवा केंद्र खड़ेहरा में मंगलवार को किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों को अपनी आय बढ़ाने व पौधारोपण का संकल्प दिलाया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि जिला उद्यान अधिकारी अलका श्रीवास्तव ने कार्यशाला के माध्यम से आधुनिक और फलदार खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। इसके साथ किसानों को मिलने वाली सहायता के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। जिला उद्यान अधिकारी अलका श्रीवास्तव ने कहा कि किसान फलदार वृक्ष लगाकर अपनी आय को बढ़ा सकते हैं। मौसमी फसल के साथ मौसमी फल की पैदावार से जीवन स्तर सुधरेगा। साथ ही पर्यावरण संरक्षित होगा। उन्होंने आओ हम करे शुरुआत पर्यावरण है जीवन का आधार अभियान के तहत पौधारोपण का आह्वान किया। उद्यान विभाग से संबंधित सभी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी व विभाग में पंजीकरण कराने को प्रेरित किया। इसके पूर्व जिला उद्यान अधिकारी सहित एसएमएस अधिकारी जे०पी० सिंह संस्था के निदेशक फादर ज्ञान प्रकाश ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर गोष्ठी का शुभारंभ किया। अंत में गांव गांव में अभियान चलाकर अमृत वन कार्यक्रम को सफल बनाने का आवाहन किया। इस मौके पर राम विजय यादव, दुर्गेश सिंह, हरिशचन्द्र पटेल, रामअवतार सिंह व समन्वयक सुजीत कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।