चंदौली

चंदौली। डीआरएम ने किया यार्ड का निरीक्षण


मुगलसराय। मंडल रेल प्रबंधक राजेश कुमार पांडेय के दिशा निर्देशन में संरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए डीडीयू मंडल निरंतर कार्य कर रहा है। रविवार को मंडल रेल प्रबंधक द्वारा पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के यार्ड में निरीक्षण किया गया। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक द्वारा यार्ड में विभिन्न पॉइंट व क्रॉसिंग सहित रेलवे लाईनों का जायजा लिया गया। मंडल रेल प्रबंधक राजेश कुमार पांडेय द्वारा संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यार्ड लाइनों को रनिंग लाइनों की तरह मानकर ध्यान देने एवं पूरे यार्ड का नियमित जांच करते रहने हेतु निर्देशित किया गया। बरसात के दौरान ट्रैकों पर पानी न भरे इस बाबत भी संबंधित कर्मचारियों को सर्तक रहने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मंडल कर्मचारियों का संरक्षा के बाबत सर्तक रहने की जिम्मेदारी होती है। मंडल रेल प्रबंधक द्वारा यार्ड में निरीक्षण के दौरान डीडीयू मंडल के वरीय मंडल अभियंता समन्वय वारिज नयन, वरीय मंडल संरक्षा अधिकारी इकबाल अहमद सहित संबंधित अन्य उपस्थित रहे।