भदोही पुलिस ने जनपद के रास्ते की जा रही अवैध शराब की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की है। क्राइम ब्रांच और औराई कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान औराई के उगापुर में एक ट्रक पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने ट्रक में लदा लगभग 60 लाख रुपये की कीमत का अवैध 675 पेटी अंग्रेजी शराब भी बरामद किया है। हालांकि रात के अंधेरे का फायदा उठा तस्कर भाग निकले। एसपी डॉ. अनिल कुमार ने खुलासा करते हुए बताया कि हरियाणा से जनपद के रास्ते शराब की यह बड़ी खेप बिहार ले जाई जा रही थी, बिहार में शराब को महंगें दामों पर खपाने का प्लान था।
समाचार विस्तार-
औराई (भदोही)। औराई कोतवाली क्षेत्र से होते हुए शराब की है बड़ी खेप बिहार की तरफ जा रही थी चेकिंग के दौरान क्राइम ब्रांच और औराई कोतवाली पुलिस की टीम ने ट्रक से 675 पेटी (6020 लीटर) दो अलग अलग ब्रांड की अंग्रेजी शराब बीती रात बरामद की है। हालांकि ट्रक चेकिंग के दौरान रात के अंधेरे का फायदा उठाकर ट्रक में सवार दो तस्कर भागने में सफल रहे। जनपद के रास्ते ले जाये जा रहे अवैध शराब को बिहार में महंगे दामों पर बेचने का पूरा प्लान था। ट्रक से पुलिस को विभिन्न प्रकार के कई कागजात भी मिले हैं। बरामदगी के संबंध में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शराब तस्करों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि पुलिस से बचने के लिए ट्रक में सामने की तरफ पुट्ठी के कार्टून लादे गए थे और पीछे के हिस्से में शराब की पेटी लदी हुई थी।
Post Views: 2,339 काशी नरेश महाविद्यालय जल्द बनेगा विश्वविद्यालय-मुख्यमंत्री भदोही (ह.स.)। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कालीन नगरी में 49वें इंडिया कारपेट एक्सपो का उद्घाटन फीता काट कर किया। इस दौरान उन्होंने जहां वैश्विक स्तर पर भारतीय कालीनों की बढ़ती मांग और कारीगरों के हुनर की सराहना की वही अमेरिका द्वारा हाल […]
Post Views: 11,561 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की मतगणना के अब तक रुझान में भाजपा बहुमत के जादुई आंकड़े से काफी आगे निकलती दिख रही है। चुनाव से ठीक पहले हुए किसान आंदोलन के कारण पश्चिम यूपी में भाजपा को बड़े नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा था। हालांकि रुझान इसके ठीक विपरीत दिख […]
Post Views: 1,352 ज्ञानपुर (भदोही)। यूपी के भदोही जिले से गुरुवार को बड़ा मामले सामने आया है। जिले के औराई थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मल्लूपुर तथा पसियान कला में कक्षा एक से पांचवीं में पढ़ने वाले करीब दो दर्जन बच्चे फाइलेरिया की दवा खाने से बीमार पड़ गए हैं। बच्चों को उल्टी-दस्त होने के […]