चंदौली। दीपावली पर्व के मद्देनजर शनिवार को यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल बबुरी में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय परिवार के छात्र व छात्राओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधक सूर्यमुनी तिवारी रहे। रंगोली प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए नन्हे हाथों से सुंदर कलाकृतियों में रंग भरा। यह काफी आकर्षक और मनमोहक थी। प्रतियोगिता में छात्राओं ने सुंदर फूलों के साथ साथ दीपों की सुंदर आकृतियों को जीवंत रूप प्रदान किया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधक सूर्यमुनी तिवारी ने कहा कि यह आयोजन दिवाली के शुभ अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य एवं शारीरिक विकास के लिए किया गया है। इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों में छुपी हुई प्रतिभा सामने आती है। रंगोली प्रतियोगिता के इस मौके पर स्कूल के प्रबंधक सूर्यमुनी तिवारी और विद्यालय परिवार ने संयुक्त रूप से छात्र छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए धनतेरस व दीपावली की शुभकामना दिया। इस अवसर पर प्रिंसिपल अरविंद मिश्रा, अरविंद त्रिपाठी, मनोहर राम, धीरज कुमार, संतोष कुमार, रितेश एवं इत्यादि लोग मौजूद थे।
Related Articles
चंदौली। बबीता बनी मुगलसराय विधानसभा अध्यक्ष
Post Views: 317 चंदौली। नियामताबाद सेक्टर.5 से निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य बबिता यादव समाजवादी महिला सभा की मुगलसराय विधानसभा इकाई अध्यक्ष बनी है। जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल ने नियुक्ति पत्र के साथ ही उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। इस दौरान नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्ष बबिता यादव ने कहा कि […]
चंदौली। जन चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्या
Post Views: 2,420 चंदौली। सकलडीहा विधान सभा क्षेत्र के रतनपुरा गांव में जनचौपाल के माध्यम से भाजपा नेता कृष्णानंद पाण्डेय ने ग्रामीणों की समस्याये सुनी। ग्रामीणों ने गांव के हाइटेंसन तार, हैण्डपम्प रिबोर, विद्युतीकरण व अन्य कई समस्यायों को अवगत कराया। इस दौरान भाजपा नेता कृष्णानंद पाण्डेय ने कहा कि भाजपा हाई कमान के निर्देश […]
चंदौली। तीन दिवसीय शरद मेले का डीएम ने किया शुरुआत
Post Views: 398 चंदौली। जिलाधिकारी ईशा दुहन द्वारा पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय महाविद्यालय चंदौली के प्रांगण में नाबार्ड द्वारा 30 दिसंबर तक चलने वाले तीन दिवसीय शरद मेले का फीता काटकर शुभारम्भ किया गया। नाबार्ड द्वारा आयोजित इस शरद मेला में एफपीओ, स्वयं सहायता समूह, नाबार्ड द्वारा सहायतित पूर्वांचल कंप्यूटर प्रशिक्षण के छात्र तथा स्वयंसेवी […]