सकलडीहा। राज्य परियोजना उत्तर प्रदेश लखनऊ की तीन सदस्यी टीम गुरूवार को डायट पहुंचकर प्रशिक्षण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम के अधिकारियों ने आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस मौके पर डायट प्राचार्य संगीता चौधरी सहित डायट प्रशासन मौजूद रहा। राज्य परियोजना टीम में रमेश चन्द्र पाण्डेय वरिष्ठ विशेषज्ञ, विष्णु दीपक सहायक उप शिक्षा निदेशक, और विजय कुमार शर्मा गुणवत्ता यूनिट की टीम ने डायट प्राचार्य संगीता चौधरी से मिलकर डायट की भौतिक दशाओं की जानकारी लिया। इसके साथ. साथ अकादमिक गतिविधियों प्रशैक्षणिक गुणवत्ता का निरीक्षण किया। टीम ने एआरपीएस, एसआरजीएस और बीईओएस एवं डायट प्रवक्ताओं के साथ सपोर्टिव सुपरविजन, जिला स्तरीय कार्यक्रम एवं नवाचार प्रोत्साहन हेतु आयोजित शैक्षिक गतिविधियों की गुणवत्ता की समीक्षा किया। टीम द्वारा निर्देशित करते हुए निपुण भारत लक्ष्य को समय से प्राप्त करने हेतु विशेष प्रयास करने पर बल दिया। इस मौके पर वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ0 माया सिंह, प्रिया पांडेय, अमिता श्रीवास्तव डी0सी0, डॉ0 जितेन्द्र सिंह, कमर अयूब, डा० वैजनाथ पांडेय, बीईओ अवधेश राय सहित समस्त खंड शिक्षा अधिकारी, प्रवक्तागण, एसआरजी, एआरपी व अन्य लोग मौजूद रहे।
Related Articles
३१ महिला रेलकर्मियों को किया गया पुरस्कृत
Post Views: 514 मुगलसराय। पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती भारती शर्मा द्वारा आगामी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के आलोक में पांचों मंडल, मुख्यालय तथा निर्माण संगठन में कार्यरत 31 उत्कृष्ट महिला रेल कर्मचारियों को वर्ष 2022-23 के लिए पुरस्कृत किया गया। उन सभी पुरस्कृत कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र दिया गया एवं उनके […]
चंदौली।पुलिस अभिरक्षा में शवों का हुआ अंतिम संस्कार
Post Views: 368 इलिया। घुरहूपुर गांव में बाढ़ू तथा चंद्रेश का शव बुधवार की शाम पुलिस अभिरक्षा में दोनों शवों को घर तक पहुंचाया गया। शवों के घर पहुंचते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। परिजनों के रोते बिलखते एवं करुण क्रंदन की आवाज से पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया। इस दौरान […]
चंदौली।थानाध्यक्ष ने व्यापारियों संग की बैठक
Post Views: 522 कमालपुर। स्थानीय क्षेत्र के पुलिस चौकी में शनिवार को थानाध्यक्ष अतुल प्रजापति ने व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों व सवर्ण व्यवसायियों के साथ बैठक की। बैठक में थानाध्यक्ष ने स्थानीय बाजार के साथ विभिन्न समस्याओं, सुरक्षा व्यवस्था व अन्य मुद्दों पर बातचीत की। व्यापारियों को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष ने कहा कि […]