शनिदेव जातक को उसके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। अच्छे कर्म करने वाले जातकों को शुभ फल व बुरे कर्म करने वालों को अशुभ फल प्रदान करते हैं। शनिदेव को न्याय का देवता कहा जाता है। शनिदेव के अशुभ प्रभावों से बचाव के लिए जातक कई तरह के उपाय करते हैं। शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार का दिन काफी खास माना गया है। शनि राशि परिवर्तन या उनकी चाल में परिवर्तन का असर सभी जातकों पर पड़ता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, शनिदेव मकर राशि में 23 अक्टूबर 2022 को मार्गी हुए थे। 17 जनवरी 2023 तक शनि मकर राशि में रहेंगे और सीधी चाल चलेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब शनि वक्री अवस्था में होते हैं तो शनि ढैय्या व शनि साढ़ेसाती से पीड़ित जातकों को कष्टों का सामना करना पड़ता है। शनिदेव 17 जनवरी 2023 को रात 08 बजकर 02 मिनट पर मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। शनिदेव नए साल 2023 में 17 जनवरी को कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। शनिदेव कुंभ राशि के स्वामी ग्रह हैं। ऐसे में कुंभ राशि वालों को शनिदेव कुंभ फल प्रदान करेंगे। कुंभ राशि में शनि गोचर से मिथुन व तुला राशि वालों को शनि ढैय्या से मुक्ति मिलेगी। धनु राशि वालों को शनि की साढ़ेसाती से छुटकारा मिलेगा। ऐसे में इन तीन राशियों को कई परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।
Related Articles
कन्या
Posted on Author ARUN MALVIYA
Post Views: 7,403 आजीविका: कन्या राशि के जातक पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने कार्यक्षेत्र में काम करेंगे व्यापार-व्यवसाय के विस्तार का योग भी बनता है। मान-सम्मान दिलाने वाला दिन है। किसी नए कार्य को शुरू करने के लिए समय अभी सही नहीं है। बेहतर होगा कुछ दिनों तक इंतजार कर लें।
मेष से लेकर मीन वालों तक के लिए कैसे रहेंगे आने वाले सात दिन,
Posted on Author ARUN MALVIYA
Post Views: 7,777 आज से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। ऐसे में तमाम लोगों में मन में सवाल उठना लाजमी है कि यह सप्ताह उनके लिए कैसा रहने वाला है। लोगों के मन में ये जिज्ञासा भी होती है कि ये सप्ताह उनके लिए शुभ रहेगा, सामान्य रहेगा या फिर खराब। दरअसल हमारे […]
मेष :
Posted on Author ARUN MALVIYA
Post Views: 716 सुसन्देश की प्राप्ति, कठिनाइयों का निवारण, मनोविनोद, श्रेष्ठ जनों का सम्पर्क, प्रसन्नता