आज संवाद. औराई/भदोही।जनपद के औराई (Aurai) तहसील रोड स्थित एक प्रतिष्ठान में देह-व्यापार (Sex-Racket) जैसी अनैतिक गतिविधि होने के सम्बंध में मिली शिकायत को लेकर पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। पुलिस ने संदिग्ध प्रतिष्ठान में तत्काल छापेमारी की।जांच पड़ताल की कार्रवाई से प्रतिष्ठान में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार औराई तहसील रोड स्थित सत्तापक्ष से जुड़े एक नेता के प्रतिष्ठान में सेक्स-रैकेट जैसे अनैतिक कार्य होने की शिकायत मिलने पर पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। खबर है कि प्रतिष्ठान में धमकी पुलिस टीम जांच पड़ताल की। जांच में प्रशासनिक टीम ने पाया कि दो से तीन वयस्क जोड़ा वहां पर ठहरा हुआ था।
फिलहाल टेलीफोनिक वार्ता में जहां प्रभारी निरीक्षक औराई तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी औराई ने मामले को लेकर अनभिज्ञता जाहिर की है। वहीं जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार (Dr. Anil Kumar,SP Bhadohi) ने फोन पर हुई बातचीत में “आज” अखबार को बताया कि शिकायत व मिली सूचना के आधार पर हुए जांच में प्रतिष्ठान से उपरोक्त वयस्क कपल्स पाये गये हैं। किंतु तहकीकात में देहव्यापार जैसा मामला नहीं पाया गया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के बाद कड़ी हिदायत जहां दी गई है। तथा संचालक को भी चेतावनी दिया गया है कि दुबारा इस तरह की गतिविधि पाये जाने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी। फिलहाल मामला सत्तापक्ष के सफेदपोश से जुड़े होने के चलते कठोर कार्रवाई अमल में नही लाई गई, महज चेतावनी देकर छोड़ दिया गया या सही मायने में शिकायत या सूचना ही गलत थी? यह तो इससे जुड़े लोग ही जान और समझ सकते हैं।
Post Views: 2,275 सुरियांवा/ज्ञानपुर (भदोही)। यूपी के भदोही से बड़ी खबर है, जहां रविवार रात 9 बजे सुरियावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचलकर पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब सुरियांवा नगर निवासी ओमप्रकाश हलवाई अपने 10 वर्षीय पुत्र के साथ बाइक से कहीं से घर लौट […]
Post Views: 5,208 औरैया ककोर मुख्यालय में तिरंगा मैदान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर भाजपा नेताओं और नेताओं में खासा उत्साह है । पंडाल से सीएम विकास योजनाओं का लोकार्पण करेंगे जिसकी तैयारियां प्रशासन ने पूरी कीं हैं। कानपुर,। उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश के […]
Post Views: 1,339 कोइरौना (भदोही)। बीते 07 फरवरी को कोइरौना थाना क्षेत्र के बनकट उपरवार गांव में कच्ची दीवार गिराने के दौरान उसकी जद में आये दो सगे भाइयों की मौत के मामले में पुलिस ने धारा 279 व 304 ए भादवि. के तहत मुकदमा दर्ज किया था। वहीं वांछित नामजद आरोपी हृदय नारायण चौबे […]