आज संवाद. औराई/भदोही।जनपद के औराई (Aurai) तहसील रोड स्थित एक प्रतिष्ठान में देह-व्यापार (Sex-Racket) जैसी अनैतिक गतिविधि होने के सम्बंध में मिली शिकायत को लेकर पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। पुलिस ने संदिग्ध प्रतिष्ठान में तत्काल छापेमारी की।जांच पड़ताल की कार्रवाई से प्रतिष्ठान में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार औराई तहसील रोड स्थित सत्तापक्ष से जुड़े एक नेता के प्रतिष्ठान में सेक्स-रैकेट जैसे अनैतिक कार्य होने की शिकायत मिलने पर पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। खबर है कि प्रतिष्ठान में धमकी पुलिस टीम जांच पड़ताल की। जांच में प्रशासनिक टीम ने पाया कि दो से तीन वयस्क जोड़ा वहां पर ठहरा हुआ था।
फिलहाल टेलीफोनिक वार्ता में जहां प्रभारी निरीक्षक औराई तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी औराई ने मामले को लेकर अनभिज्ञता जाहिर की है। वहीं जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार (Dr. Anil Kumar,SP Bhadohi) ने फोन पर हुई बातचीत में “आज” अखबार को बताया कि शिकायत व मिली सूचना के आधार पर हुए जांच में प्रतिष्ठान से उपरोक्त वयस्क कपल्स पाये गये हैं। किंतु तहकीकात में देहव्यापार जैसा मामला नहीं पाया गया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के बाद कड़ी हिदायत जहां दी गई है। तथा संचालक को भी चेतावनी दिया गया है कि दुबारा इस तरह की गतिविधि पाये जाने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी। फिलहाल मामला सत्तापक्ष के सफेदपोश से जुड़े होने के चलते कठोर कार्रवाई अमल में नही लाई गई, महज चेतावनी देकर छोड़ दिया गया या सही मायने में शिकायत या सूचना ही गलत थी? यह तो इससे जुड़े लोग ही जान और समझ सकते हैं।
Post Views: 822 हाईलाइट्स- ●ग्रामीणों को ताल ठोककर उखाड़ लेने की चुनौती देते व पढ़ाने और विभागीय कार्य करने की जगह आंगनबाड़ी का राशन बंटवाते वायरल हुआ था वीडियो ●नोटिस में विभाग ने खोली पोल, प्रधानाध्यापक की और कई लापरवाही भी आई सामने √’आज’ अखबार के खबर का दमदार असर विस्तार- कोइरौना (भदोही)। डीघ क्षेत्र […]
Post Views: 2,345 संतकबीर नगर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा ने विकास के मानकों को नए सिरे से स्थापित करने का कार्य किया है। अब शहर शोहदों का आतंक नहीं बल्कि सेफ और स्मार्ट क्षेत्र के रूप में पहचान बना चुके हैं। दिग्भ्रम का शिकार बनकर हाथ में तमंचा लेकर अपराधों की तरफ […]
Post Views: 11,039 लखनऊ, । उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के गठन के लिए सातवें चरण का मतदान प्रारंभ हो गया है। नौ जिलों के 54 विधान सभा क्षेत्रों में मतदाता पोलिंग बूथ पर पहुंचे हैं, इससे पहले पोलिंग पार्टियों ने माक पोल से ईवीएम को परखा। नौ में सात जिलों की सभी सीट पर […]