‘भारत जोड़ो यात्रा’ का सोमवार को मध्यप्रदेश में छठा दिन है। इस क्रम में इंदौर के पास बरौली में आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रेस कान्फ्रेंस किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर अनेकों आरोप लगाए। यहां तक कि उन्होंने अशोक गहलोत और सचिन पायलट को भी कांग्रेस पार्टी के लिए भी अहम बताया। लेकिन जैसे ही EWS आरक्षण के खिलाफ कांग्रेसी नेता के पुनर्विचार याचिका से जुड़ा सवाल पूछा गया, उन्होंने कहा ‘राजनीति से जुड़ी बातें नहीं करूंगा।’ मैं आंकड़ों में भरोसा नहीं रखता। कन्याकुमारी से मध्य प्रदेश तक जनता की शक्ति यात्रा को मिली है। शुरू में लोगों ने कहा था केरल में सफल होगी, लेकिन बाद में दिक्कत होगी। कर्नाटक में आए तो कहा साऊथ में सफल होगी लेकिन बाद में दिक्कत होगी, फिर महाराष्ट्र और अब मध्य प्रदेश में भी सफल यात्रा हुई है। उन्होंने कहा कि अब यह सिर्फ कांग्रेस की यात्रा नहीं रहीं, सभी इसमें जुड़ गए हैं। नईदुनिया द्वारा EWS आरक्षण के खिलाफ कांग्रेस के ही नेता द्वारा पुनर्विचार याचिका दायर करने के सवाल को राहुल गांधी टाल गए, बोले राजनीतिक बातें नहीं करूंगा।राहुल ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया कि उनके बारे में BJP नेगेटिव बातें फैला रही है। उन्होंने कहा, ‘ भारतीय जनता पार्टी ने मेरी छवि धूमिल करने के लिए करोड़ों की रकम खर्च की। उन्होंने मेरी एक इमेज बना दी। लोग सोचते हैं कि यह नुकसानदेह है, लेकिन यह मेरे लिए फायदेमंद है क्योंकि सच मेरे साथ है। देश हिंदुस्तान की सोच से चलना चाहिए, सरकार की सोच से नहीं चलना चाहिए। गांधी ने कहा, ‘ मैंने लोकसभा और राज्यसभा में नोटबंदी, GST व भ्रष्टाचार का मामला उठाने की कोशिश की लेकिन उस वक्त तुरंत हमारा माइक बंद कर दिया गया।’ भाजपा द्वारा यूनिफॉर्म सिविल कोड की घोषणाओं पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, ‘उनको जो करना है, उनको करना है। हमें जो करना है वो हमें करना है। हमारी दिशा स्पष्ट है। हम जानते हैं किन लोगों की मदद करनी है, किन लोगों की रक्षा करनी है। हम अपना काम कर रहे हैं।’ प्रेस कान्फ्रेंस में सवाल पूछा गया, ‘भारत जोड़ो यात्रा का सबसे सुखद क्षण कौन सा रहा?’ इस सवाल पर राहुल गांधी ने एक कहानी सुनाई। इसमें उन्होंने यात्रा के दौरान एक बच्ची की ओर से मिले पत्र का जिक्र किया।
Related Articles
अविश्वास प्रस्ताव इतनी तैयारी करो कि 2023 में सच साबित हुई PM मोदी की भविष्यवाणी
Post Views: 222 नई दिल्ली, । विपक्षी पार्टी आज लोकसभा में केंद्र सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाई है। इसे लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला ने मंजूरी दे दी है। इसी बीच, केंद्र सरकार के खिलाफ 2018 में विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर पीएम मोदी का बयान वायरल हो रहा है। पीएम मोदी […]
जम्मूः नेशनल कॉन्फ्रेंस को झटका, देवेंद्र राणा और सुरजीत सिंह सलाथिया भाजपा में शामिल,
Post Views: 456 जम्मू कश्मीर इकाई के अध्यक्ष रवींद्र रैना ने दोनों नेताओं का पार्टी में स्वागत किया। जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला के राजनीतिक सलाहकार रह चुके हैं। केंद्र सरकार ने 2019 में जम्मू कश्मीर के पूर्ण राज्य के दर्जे को समाप्त कर दिया था। नई दिल्लीः […]
Bihar: सुधाकर सिंह पर कार्रवाई तय, तेजस्वी यादव बोले- महागठबंधन के नेतृत्व पर सवाल बर्दाश्त नहीं
Post Views: 180 सारण। सारण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समाधान यात्रा में सोमवार को उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी शामिल हुए। इस दौरान तेजस्वी यादव एक बार फिर राजद विधायक सुधाकर सिंह की बयानबाजी के खिलाफ सख्त दिखे। तेदस्वी यादव ने कहा कि महागठबंधन के नेतृत्व को लेकर किसी तरह का सवाल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। […]