वाराणसी

ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की मौत


रोहनियामें दर्दनाक हादसा, परिवार वालोंमें मचा कोहराम

रोहनिया थाना क्षेत्रके अवलेशपुरमें बुधवारको प्रात: ट्रैक्टरसे कुचलकर सूर्या साहनी (२० वर्ष) की मौत हो गयी। इस हादसेसे मृतकके परिवार वालोंमें कोहराम मच गया। जानकारीके अनुसार अवलेशपुर निवासी सूर्या साहनी अपने माता-पिताका एकलौता पुत्र था। सूर्या साहनी प्रतिदिनके भांति बुधवारको प्रात: घर से टहलनेके लिए निकाला था। टहलकर वह घर वापस लौट रहा था। उसी दौरान विपरीत दिशासे तेज रफ्तारसे आ रहा ट्रैक्टर की चपेटमें सूर्या साहनी घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही आस-पास के लोगोंकी वहां भारी भीड़ जुट गयी। क्षेत्रीय लोगोंने इसकी सूचना पुलिसको देनेके बाद घायल सूर्याको लेकर स्थानीय चिकित्सालय पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर भाग रही ट्रैक्टर सहित चालकको पुलिसने पकड़ लिया। घटना की जानकारी होते ही मृतक के परिजन रोते बिलखते चिकित्सालय पहुंच गये थे। पुलिस ने शवको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हादसे से मृतकके परिजनोंका रो-रो कर बुरा हाल हो गया। वहीं हादसे अवलेशपुर गांवमें मातम छा गया।