चंदौली। जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में मंगलवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें डाटा प्रबंधन एवं उसके उपयोगए संगठन विस्तार अभियान के अंतर्गत प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी मीना चौबे ने डाटा प्रबंधन एवं उसका उपयोग कैसे करें इस पर जानकारी दी। इस दौरान मीना चौबे ने कहा कि संगठन का विस्तार व महाअभियान के अंतर्गत मिस काल के जरिए नए सदस्य जोड़े जाएंगे। इसके लिए मोबाइल व तकनीक का सहयोग लिया जाएगा। अभियान से जुटाए गए डाटा का इस्तेमाल राष्ट्रहित में किया जाएगा। जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने कहा कि निश्चित तौर से प्रदेश के द्वारा कार्यक्रम चल रहा है। उसे हम सभी कार्यकर्ताओं के अंदर एक ऊर्जा जगी है। हर कार्यकर्ता ऊर्जावान हो चुका है। जिस तरह से मोबाइल को चार्ज किया जाता है ठीक उसी प्रकार हम सभी कार्यकर्ता को चार्ज हो जाना है। कहा कि एक बार फिर से २०२४ में भाजपा की सरकार बनेगी। लोकसभा का चुनाव बिल्कुल निष्पक्ष होगा और नरेन्द्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनकर देश का नेतृत्व करेंगे। इस दौरान उमाशंकर सिंह, सुजीत जायसवाल, शिवराज सिंह, जैनेंद्र कुमार, अनिल तिवारी, सुषमा जायसवाल, आलोक वरुण, देवेश पाण्डेय उपस्थित रहे।
Related Articles
चन्दौली।शराब की दुकान हटाने के लिए महिलाओं ने किया प्रदर्शन
Post Views: 213 चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के चहनियां कस्बा में पीडीडीयू नगर मुख्य मार्ग पर देशी शराब की दुकानों के इर्द गिर्द नशे में धुत होकर नशेड़ी आये दिन महिलाओं व छात्राओं संग छेडख़ानी व बदतमीजी करते है। पुलिस भी खुली छूट दे रखी है। इन शराब पीने वालों से आजिज आकर महिलाओं ने […]
चंदौली।पूर्व विधायक के निरीक्षण में बंद मिला चिरईगांव अस्पताल
Post Views: 427 सैयदराजा। सपा के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू गुरुवार को चिरईगांव स्थित नवउद्घाटित प्राथमिक अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल गेट पर ताला लटकता देख भड़क उठे। उन्होंने एक बार फिर स्थानीय विधायक, सरकार व जिला प्रशासन के खिलाफ हमला बोला। कहा कि भाजपा ने विकास व जनकल्याण […]
चंदौली।दो सौ करोड़ खर्च, समस्या बरकरार:भागवत नारायण
Post Views: 238 मुगलसराय। राष्ट्रीय लोकदल के नगर अध्यक्ष भागवत नारायण चौरसिया ने नगरपालिका द्वारा बिगत काफी समय से बाकी कर्मचारियों के वेतन, पेंशन का भुगतान किये जाने से सम्बन्धित मांग पत्र देने पालिका कार्यालय व कैम्प कार्यालय गये जहां मुलाकात न होने पर मांग पत्र चस्पा कर रिसीविंग विभाग में दिया। उन्होने मांग किया […]