चंदौली

चंदौली। भाजपा कार्यालय में कार्यशाला का आयोजन


चंदौली। जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में मंगलवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें डाटा प्रबंधन एवं उसके उपयोगए संगठन विस्तार अभियान के अंतर्गत प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी मीना चौबे ने डाटा प्रबंधन एवं उसका उपयोग कैसे करें इस पर जानकारी दी। इस दौरान मीना चौबे ने कहा कि संगठन का विस्तार व महाअभियान के अंतर्गत मिस काल के जरिए नए सदस्य जोड़े जाएंगे। इसके लिए मोबाइल व तकनीक का सहयोग लिया जाएगा। अभियान से जुटाए गए डाटा का इस्तेमाल राष्ट्रहित में किया जाएगा। जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने कहा कि निश्चित तौर से प्रदेश के द्वारा कार्यक्रम चल रहा है। उसे हम सभी कार्यकर्ताओं के अंदर एक ऊर्जा जगी है। हर कार्यकर्ता ऊर्जावान हो चुका है। जिस तरह से मोबाइल को चार्ज किया जाता है ठीक उसी प्रकार हम सभी कार्यकर्ता को चार्ज हो जाना है। कहा कि एक बार फिर से २०२४ में भाजपा की सरकार बनेगी। लोकसभा का चुनाव बिल्कुल निष्पक्ष होगा और नरेन्द्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनकर देश का नेतृत्व करेंगे। इस दौरान उमाशंकर सिंह, सुजीत जायसवाल, शिवराज सिंह, जैनेंद्र कुमार, अनिल तिवारी, सुषमा जायसवाल, आलोक वरुण, देवेश पाण्डेय उपस्थित रहे।