नई दिल्ली, । पहाड़ों में मूसलाधार बारिश से नदियां उफान पर हैं जिसका असर अब देश की राजधानी और आसपास के इलाकों पर दिख रहा है। दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर 45 साल का रिकॉर्ड तोड़कर हर घंटे नया आंकड़ा छू रहा है। दिल्ली में 205.33 मीटर खतरे का निशान है जबकि इस वर्तमान में यमुना नदी 208.52 मीटर पर बह रही है। हालात इतने खराब हैं कि अब दिल्ली में बाढ़ का पानी सीएम आवास से लगभग एक किलोमीटर दूर रह गया।
कश्मीरी गेट, आईटीओ, लाल किले का पिछला हिस्सा, यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन से लेकर सिविल लाइन्स आदि जगहों तक पानी पहुंच गया है। दिल्ली में हर ओर पानी ही पानी है। इसके चलते दिल्ली के तीनों वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद कर दिए गए हैं और बाढ़ प्रभावित सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बिना काम लोगों को घर से न निकलने की अपील की है।
Post Views: 2,077 लोहरदगा,: झारखंड के लोहरदगा जिले के सुदूरवर्ती अति उग्रवाद प्रभावित पेशरार थाना क्षेत्र के बुलबुल जंगल और लोहरदगा-लातेहार जिले के सीमावर्ती जमुनिया पानी और नारायणपुर जंगल में एक बार फिर बुधवार को सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ की घटना हुई है। मुठभेड़ की यह घटना बुधवार दोपहर लगभग दो बजे की […]
Post Views: 609 नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। इसमें निलंबन वापस होने के बाद बीजेपी के सभी सातों विधायक पहुंचे। हालांकि बाद में वे वॉकआउट कर गए। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस दौरान सदन को संबोधित किया और बीजेपी पर जमकर हमला बोला। केजरीवाल के संबोधन के बाद ही सदन […]
Post Views: 1,056 देश में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर लगातार गंभीर होती जा रही है. देश में एक दिन में संक्रमण के डेढ़-डेढ़ लाख से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं. वहीं, विपक्ष इसे लेकर केंद्र सरकार पर लगातार हमलावर है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज फिर एक ट्वीट […]