नई दिल्ली, । पहाड़ों में मूसलाधार बारिश से नदियां उफान पर हैं जिसका असर अब देश की राजधानी और आसपास के इलाकों पर दिख रहा है। दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर 45 साल का रिकॉर्ड तोड़कर हर घंटे नया आंकड़ा छू रहा है। दिल्ली में 205.33 मीटर खतरे का निशान है जबकि इस वर्तमान में यमुना नदी 208.52 मीटर पर बह रही है। हालात इतने खराब हैं कि अब दिल्ली में बाढ़ का पानी सीएम आवास से लगभग एक किलोमीटर दूर रह गया।
कश्मीरी गेट, आईटीओ, लाल किले का पिछला हिस्सा, यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन से लेकर सिविल लाइन्स आदि जगहों तक पानी पहुंच गया है। दिल्ली में हर ओर पानी ही पानी है। इसके चलते दिल्ली के तीनों वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद कर दिए गए हैं और बाढ़ प्रभावित सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बिना काम लोगों को घर से न निकलने की अपील की है।
Post Views: 838 रांची, झारखंड प्रशिक्षित अमीन एसोसिएशन के सदस्यों ने रांची के मोरहाबादी में झारखंड में स्थाई अमीनों की बहाली की मांग को ले बैठक की। बैठक की शुरुआत में भगवान बिरसा मुंडा अमर रहे के नारे लगाए गए। बैठक में अध्यक्ष गौरव अग्रवाल ने कहा कि सरकार और राज्य को अमीनों की काफी […]
Post Views: 665 दिल्ली : पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट आफ वायरोलॉजी, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) और भारत बायोटेक के शोधकर्ताओं ने एक संयुक्त अध्ययन में पाया कि भारत बायोटेक द्वारा बनाई गई कोवैक्सीन कोरोना वायरस के वैरिएंट बीटा और डेल्टा से सुरक्षा प्रदान करती है । कोरोना वायरस का डेल्टा वैरिएंट सबसे पहले […]
Post Views: 1,050 नई दिल्ली, । तमिलनाडु में नीट परीक्षा को लेकर सियासत में गर्मी बढ़ती जा रही है। राज्य में राज्यपाल आर एन रवि द्वारा NEET परीक्षा में छूट देने से संबंधी विधेयक को वापस करने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। इस बीच, तमिलनाडु मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने एक सर्वदलीय […]